भारत में सबसे पहले गुलाब जामुन किसने बनाया? जानिए मुगल काल से जुड़ी इसकी दिलचस्प कहानी!

Bharat mein gulab jamun kisne banaya: क्या आपको गुलाब जामुन बनने के पीछे की कहानी पता है? आखिर गुलाब जामुन को सबसे पहले किसने और कैसे बनाया होगा? आपको जानकारी हैरानी होगी कि गुलाब जामुन, मजबूरी में जुगाड़ लगाकर बनाया गया था। चलिए जानते हैं गुलाब जामुन के बनने का पूरा दिलचस्प सफर!

Update: 2026-04-03 09:14 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Bharat mein gulab jamun kisne banaya: जब भी किसी घर में कोई शादी, पार्टी या खुशी का मौका होता है, तो मिठाइयां जरूर बनती है और इन मिठाइयों में ’गुलाब जामुन’ तो सबका पसंदीदा होता है। चासनी से भरी हुई गोल गोल गुलाब जामुन हर भारतीय व्यक्ति को पसंद होती है। लेकिन क्या आपको गुलाब जामुन बनने के पीछे की कहानी पता है? आखिर गुलाब जामुन को सबसे पहले किसने और कैसे बनाया होगा? आपको जानकारी हैरानी होगी कि गुलाब जामुन, मजबूरी में जुगाड़ लगाकर बनाया गया था। चलिए जानते हैं गुलाब जामुन के बनने का पूरा दिलचस्प सफर!

अनजाने में बनी थी गुलाब जामुन

कई शोधकर्ता यह बताते हैं कि गुलाब जामुन का इतिहास 400 साल पहले यानी मुगल काल से जुड़ा हुआ है। जब मुग़ल बादशाह शाहजहां (1628-1658) के बावर्चियों द्वारा मावा यानी खोया को गर्मी के दिनों में लंबे समय तक बिना खराब हुए चलाने के लिए कुछ ऐसा किया जिससे दुनिया को एक बेहतरीन डिश गुलाब जामुन मिल पाई।

उस दौर में रेफ्रिजरेटर जैसा कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज नहीं हुआ करता था। ऐसे में बावर्चियों द्वारा काफी मात्रा में मावा को खराब होने से बचने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया गया। इस प्रयोग में मावे के छोटे-छोटे गोल टुकड़े बनाकर घी में तला गया और फिर उसे चासनी में डुबो देने के बाद एक ऐसा डिश का निर्माण हुआ जो उस समय पूरे राज्य की फेमस डिश बन गई थी ।

गुलाब जामुन को लेकर फारस की कहानी

गुलाब जामुन को लेकर कई लोग यह दावा करते हैं कि इसकी उत्पत्ति फारस देश से हुई है जहां उसे ’लुकमत-अल-कादी’ यानी ’लुक्मा’ मिठाई के नाम से जाना जाता था। जब गुलाब जामुन की यह रेसिपी धीरे-धीरे भारत की ओर पहुंची तो यहां इसे बनाने का ढंग पूरी तरह बदल गया। जहां अरब देशों में आटे का उपयोग किया जाता था वहीं भारत में मावा का इस्तेमाल किया जाने लगा।

भारत में इस रेसिपी का नाम गुलाब जामुन बहुत ही सोच समझ कर रखा गया है इसमें गुल का मतलब है फूल और आब का मतलब है पानी या चासनी और जामुन इसलिए कहते हैं क्योंकि इसका रंग गहरा काला और आकार गोल है। इस तरह से चासनी में डूबी हुई गोल खोया को गुलाब जामुन कहते हैं। एशिया महाद्वीप में भारत, नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में गुलाब जामुन बहुत ही फेमस है।

Tags:    

Similar News