Home Remedies for Under Eye Wrinkles: आंखों के नीचे की झुर्रियां और Crows Feet से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय
Home Remedies for Under Eye Wrinkles: क्या आपकी आंखों के कोनों के पास की बारीक रेखाओं का पंजा (Crows Feet) बनने लगा है? आंखों के नीचे की स्किन पतली होकर लटकने सी लगी है? तो परेशान मत होइये। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे किचन में मौजूद चीज़ों से आप इन झुर्रियों को हमेशा के लिए अलविदा कह सकती हैं।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Home Remedies for Under Eye Wrinkles: क्या आपकी आंखों के कोनों के पास की बारीक रेखाओं का पंजा (Crows Feet) बनने लगा है? आंखों के नीचे की स्किन पतली होकर लटकने सी लगी है? तो परेशान मत होइये। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे किचन में मौजूद चीज़ों से आप इन झुर्रियों को हमेशा के लिए अलविदा कह सकती हैं।
दरअसल आंखों के आसपास की त्वचा बहुत ही नाजुक और पतली होती है, इसलिए उम्र के लक्षण जैसे Crows Feet (बारीक रेखाएं) और झुर्रियां सबसे पहले यहीं दिखाई देती हैं। अगर आप इन्हें कम करने के लिए नेचुरल तरीके ढूंढ रही हैं, तो ये घरेलू उपाय काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं-
1. एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखता है। आप ताज़ा एलोवेरा जेल लें और इसे अपनी आंखों के बाहरी कोनों पर हल्के हाथों से लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
2. पपीते का रस
पपीते का रस एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है। आप पपीते की प्यूरी बनाकर उससे मसाज करें या इसका रस आंखों के नीचे और आसपास लगाएं। 15 मिनट इसे लगे रहने दें। उसके बाद चेहरा धो लें।
3 . नारियल का तेल
नारियल के तेल को उंगलियों पर लगाकर हल्के हाथों से आंखों के नीचे और बगल में मसाज करें। नारियल का तेल स्किन की खोई नामी लौटाएगा और इससे आंखों के आसपास की झुर्रियां भी कम होंगी।
4. कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑइल यानी अरंडी का तेल त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा में कसाव आता है। रात को सोने से पहले फिंगर टिप पर एक बूंद अरंडी का तेल लें और झुर्रियों वाली जगह पर धीरे-धीरे मालिश करें।
5. दूध की मलाई
दूध की ठण्डी मलाई लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर झुर्रियों वाली त्वचा पर अच्छी तरह लगाएं। आधे घण्टे बाद इसे धो दें। नियमित इस्तेमाल से फायदा होगा।
6. रोजहिप ऑयल
रोजहिप ऑयल भी आंखों के नीचे की झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। हल्के हाथों से इसे मलें। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
7. एग व्हाइट
अंडे की सफेदी (egg white ) में प्रोटीन होता है जो त्वचा को तुरंत 'लिफ्ट' करने और कसने में मदद करता है। आप अंडे की सफेदी को फेंट लें और इसे बारीक रेखाओं पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें। यह झुर्रियों को कम करने का एक बेहतरीन तरीका है।
8. नारियल तेल और विटामिन ई
एक चम्मच नारियल तेल में एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इससे रोजाना 2 मिनट तक आंखों के आसपास 'सर्कुलर मोशन' में मसाज करें। इससे नमी लाॅक होती है और डैमेज्ड सेल्स को रिपेयर करना आसान होता है।
इन बातों का भी ध्यान रखें
1. धूप में निकलते समय हमेशा सनस्क्रीन लगाएं और सनग्लासेज़ पहनें।
2. दिनभर में भरपूर पानी पिएं ताकि आपकी त्वचा अंदर से नम बनी रहे।
3. 7-8 घंटे की गहरी नींद लें, क्योंकि नींद की कमी से आंखों के नीचे की त्वचा जल्दी ढीली पड़ती है।
4. बैलेंस्ड डाइट लेना चाहिए जिसमें हरी सब्जियाँ और फल शामिल हों।
5. पीठ के बल सोएं। करवट लेकर सोने से आंखों के आसपास की स्किन पर दबाव पड़ता है और झुर्रियां आ सकती हैं।