ये हैं Indian skin tone के लिए टाॅप 5 यूनिवर्सल लिपस्टिक शेड्स, जंचते है सभी लेडीज़ पर

Lipstick Shades That Suits All Indian Skin Tone: ऑलमोस्ट हर इंडियन स्किन टोन पर जो लिपस्टिक शेड्स सूट कर जाते हैं, उनके बारे में हम यहां बता रहे हैं।

Update: 2026-04-08 12:00 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Lipstick Shades That Suits All Indian Skin Tone: ऑलमोस्ट हर इंडियन स्किन टोन पर जो लिपस्टिक शेड्स सूट कर जाते हैं, उनके बारे में हम यहां बता रहे हैं। जिससे कभी आप लिपस्टिक शेड को लेकर कंफ्यूज़ हों तो बेझिझक इनमें से कोई शेड चुन सकें। इन 'यूनिवर्सल शेड्स' में क्लासिक रेड से लेकर ट्रेंडिंग मोव कलर तक कौन-कौन से शेड्स शामिल हैं, आइये जानते हैं।

दरअसल इंडियन स्किन टोन में काफी विविधता होती है। यहां फेयर से लेकर डीप टोन सभी आसानी से देखे जा सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे क्लासिक लिपस्टिक शेड्स हैं जो हर रंगत पर बेहद खूबसूरत लगते हैं। यहां हम ऐसे पांच शेड्स बता रहे हैं।

क्लासिक रेड

क्लासिक रेड शेड इंडियन वुमन का ऑल टाइम फेवरेट है। इसका क्रेज़ कभी नहीं जाता। और ये फेयर, व्हीटिश और डार्क, तीनों स्किन टोन पर सूट करता है, ग्लैमरस दिखाता है।


डीप बैरी

रिच डीप बैरी शेड भी ऐसा ही एक शेड है। इसके अंदर आपको कई शेड्स मिल जाएंगे जैसे प्लम और वाइन वगैरह। ये आपके हर ड्रेस और हर लुक पर आपको सूट ही करेंगे।


मोव कलर

साॅफ्ट मोव कलर इस समय ज़बरदस्त ट्रैंड में हैं। आप पिंक या पर्पल के टच वाला मोव शेड चुनें, बहुत खूबसूरत लगेंगी। ऑफिस से लेकर आउटिंग तक हर जगह आप इसमें सोबरली ब्यूटीफुल लगेंगी।


 न्यूड ब्राउन और मोका

ब्राउन के शेड्स, जैसे कि कॉफी या चॉकलेट ब्राउन, न्यूड ब्राउन, मोका ऑल इंडियन स्किन टोन के लिए सेफ ऑप्शन्स में शामिल हैं।


पीच/ कोरल


अगर आप कुछ ब्राइट और फ्रेश शेड्स ट्राई करना चाहती हैं, तो पीच या कोरल शेड्स चुनें। यही नहीं, आप ब्रिक रेड शेड भी बिना सोचे लगा सकती हैं।

Tags:    

Similar News