Flaxseed Gel For Skin: हफ्ते में तीन दिन चेहरे पर लगाएंगी ये होममेड जैल तो स्किन होगी दोबारा टाइट, ईवन टोन और करेगी ग्लो

Flaxseed Gel For Skin: क्या आपकी स्किन उम्र से पहले लूज होने लगी है तो आपके लिए फ्लैक्स सीड या अलसी से बना जैल बहुत काम का साबित होगा।

Update: 2026-03-23 11:34 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Flaxseeds Gel For Glass Skin: क्या आपकी स्किन उम्र से पहले लूज होने लगी है तो आपके लिए फ्लैक्स सीड या अलसी से बना जैल बहुत काम का साबित होगा। अलसी का जैल नई स्किन सेल्स को बनने का रास्ता खोलता है, स्किन को दोबारा टाइट भी करता है और टोन को बेहतर करता है। इसके और भी बहुत से फायदे हैं। हम यहां आपको घर में फ्लेक्स सीड जैल बनाने का बहुत आसान तरीका बता रहे हैं और उसके खास फायदे भी। चलिए शुरू करते हैं।

अलसी जैल बनाने के लिए ज़रूरी चीज़ें

अलसी-1 चम्मच

शहद-1 चम्मच

बादाम का तेल - 5-6 बूंद (ऑप्शनल )

अलसी का का जैल ऐसे बनाएं

1.अलसी के बीजों का जैल बनाने के लिए सबसे पहले अलसी के बीजों को रात भर के लिए भी एक कप पानी में सोक करके छोड़ दें।

2. सुबह इसे उबालें इससे आपका अलसी का जैल बनकर तैयार हो जाएगा।

3. अब इसे पूरी तरह ठंडा होने दें फिर कपड़े से छान लें। अब इसमें शहद और बादाम का तेल मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।

4. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

5. अगर जैल बच जाए तो उसे आप फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं।

6. इस जेल में आप बेसन या चावल का आटा जैसी चीज़ें मिलाकर भी फेस मास्क बना सकती हैं।

होममेड फ्लेक्स सीड जैल के फायदे

1.अलसी के बीजों से बने जैल का मास्क लगाने से नई स्किन सेल्स के बनने का रास्ता खुलता है।

2. इससे स्किन की बनावट सुधरती है। चेहरा फ्रैश नजर आता है और स्किन टोन भी बेहतर होता है।

3. अलसी का जैल लगाने से स्किन इरिटेशन और रूखापन दूर होता है और स्किन को आराम मिलता है।

4.अलसी का जैल लगाने से स्किन दोबारा टाइट होने लगती है। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं।

5.अलसी का जैल लगाने पर घंटों तक स्किन में नमी लाॅक हो जाती है। ये जैल प्राकृतिक तौर पर नमी बनाए रखने का काम करता है।

6. अलसी का जैल लगाने से आपका चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आता है।

7. अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा को ऑइली बनाए बिना उसे नमी देता हैं।

8. यह चेहरे के ओपन पोर्स को श्रिंक करता है। जिससे सीबम कम होता है। यह मुंहासे और ब्लैकहेड्स को कम करने का अच्छा उपाय है।

9. अगर आपकी स्किन बहुत डल नजर आ रही है और आपको किसी पार्टी में जाना है तो आप जाने से आधा घंटा पहले अलसी का जैल लगा लें। कुछ देर लगा कर धो दें। इससे आपका चेहरा इंस्टेंट ग्लो करेगा। आपकी त्वचा खिली- खिली, कोमल और चमकदार नजर आएगी।

Tags:    

Similar News