Nose Contouring: मोटी नाक दिखती है भद्दी, बिगाड़ती है लुक तो घर पर आसानी से करें नोज़ कन्टूरिंग

Nose Contouring: हम घर बैठे नाक को पतला और सुंदर दिखाने के लिए नोज़ कंटूरिंग के ईजी स्टेप्स बता रहे हैं। पढ़िए, सीखिए और आज़माइये।

Update: 2026-03-27 09:50 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Nose Contouring: बॉलीवुड एक्टर्स नाक को सही शेप देने के लिए कितने ही तरह के ऑपरेशंस करवाते हैं क्योंकि किसी की नाक मोटी है तो किसी की तोते जैसी। लेकिन कॉस्मेटिक सर्जरीज़ करवाना काफी एक्सपेंसिव होता है और सबके लिए इनका खर्च उठाना संभव नहीं है। वैसे भी अगर बिना सर्जरी के काम चलता हो तो क्यों इन सबके फेर में पड़ना। इसलिए हम घर बैठे नाक को पतला और सुंदर दिखाने के लिए नोज़ कंटूरिंग के ईजी स्टेप्स बता रहे हैं। पढ़िए, सीखिए और आज़माइये।

​नोज कंटूरिंग के आसान स्टेप्स

​स्टेप 1

नेचुरल लुक के लिए अपनी स्किन टोन से 2 शेड डार्कर कंटूर शेड लें।

1. क्रीम कंटूर ब्लेंड करना ज्यादा आसान होता है। क्रीम कंटूर लगा रही हैं, तो डैंप ब्यूटी ब्लेंडर से थपथपाकर ब्लेंड करें। इससे लुक एकदम नेचुरल आएगा।

2. आप कंटूरिंग पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पाउडर ऑयली स्किन के लिए बेहतर है।

3. कंटूर क्रीम या पाउडर नहीं है तो आप ब्राउन कलर की आइब्रो पेंसिल से भी कंटूरिंग कर सकती हैं।

​स्टेप 2

नाक के ऊपरी हिस्से (Bridge) के दोनों तरफ आइब्रो के पास से शुरू करते हुए नीचे की तरफ दो सीधी-पतली लाइनें खींचें।

​स्टेप 3

नाक की नोक (Tip) को शेप दें। अगर आपकी नाक लंबी है, तो नोक पर थोड़ा सा कंटूर लगाएं। अगर नाक को छोटा दिखाना है, तो नोक पर एक छोटा 'U' शेप बनाएं।

​स्टेप 4

एक ब्रश की मदद से कंटूर लाइनों को बाहर की तरफ (गालों की ओर) हल्का ब्लेंड करें ताकि कोई हार्ड लाइन न दिखे।

स्टेप 5

नाक के बिल्कुल बीचों-बीच (सेंटर में) ऊपर से नीचे एक पतली लाइन हाईलाइटर की लगाएं। इससे नाक उभरी हुई और सीधी लगती है।

1.हाईलाइटर की इस पतली लाइन को ब्लेंड करना बहुत ज़रूरी है।

2. इसके लिऐ अपनी रिंग फिंगर से हाईलाइटर को धीरे-धीरे थपथपाएं।

3. हाईलाइटर के दोनों तरफ जो आपने डार्क शेड (कंटूर) लगाया है, हाईलाइटर के किनारे उस डार्क शेड में जाकर मिल जाने चाहिए ताकि कोई "हार्ड लाइन" न दिखे।

काम की बात

1. कंटूरिंग के लिए हमेशा मैट कंटूर का इस्तेमाल करें। शिमर वाला प्रोडक्ट कंटूरिंग के लिए सही नहीं होता। खासकर बिगनर्स के लिए।

2. फटाफट करने के लिए आप इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर में थोड़ा सा ब्राउन आईशैडो लेकर नाक पर ऊपर से नीचे एक साथ फेरें। अब अपनी उंगलियों से ही उन लाइनों को थोड़ा फैला दें। तुरंत नाक को सुंदर शेप मिलेगा।

Tags:    

Similar News