Anti Aging Face Mask: इन तीन चीजों से बनाइये एंटी एजिंग फेस मास्क, उम्र दिखेगी 10 साल कम

Anti Aging Face Mask:अगर आपके चेहरे पर उम्र के निशान झलकने लगे हैं, आपकी स्किन डल पड़ रही है, उसमें बहुत ज्यादा टेक्सचर दिख रहा है तो आपके लिए एक एंटी एजिंग फेस मास्क बहुत काम का रहने वाला है।

Update: 2026-03-25 11:27 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Anti Aging Face Mask:अगर आपके चेहरे पर उम्र के निशान झलकने लगे हैं, आपकी स्किन डल पड़ रही है, उसमें बहुत ज्यादा टेक्सचर दिख रहा है तो आपके लिए एक एंटी एजिंग फेस मास्क बहुत काम का रहने वाला है। इस एंटी एजिंग फेस मास्क को लगाने से आपकी स्किन की उम्र दस साल तक कम दिख सकती है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको केवल तीन-चार चीजों की जरूरत है जो आपके किचन में आसानी से उपलब्ध होंगी। चलिए बनाते हैं ये गजब का एंटी एजिंग फेस मास्क।

एंटी एजिंग फेस मास्क के लिए जरूरी चीज़ें

मेथी दाना- एक चम्मच

चिया सीड्स- एक चम्मच

जायफल पाउडर-आधा चम्मच

दूध या गुलाब जल -ज़रूरत अनुसार

एंटी एजिंग फेस मास्क ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले एक पैन में मेथी दाना और चिया सीड्स डालकर धीमी आंच पर कुछ देर रोस्ट करें।

2. अब इन्हें अच्छी तरह ठंडा होने दें उसके बाद ग्राइंडर जार में पीसकर पाउडर बना लें।

3. अब इसमें जायफल पाउडर (nutmeg powder ) ऐड करें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और एक कांच की जार में स्टोर करें।

4. अब रात को सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह वॉश करें। उसके बाद चेहरे पर अपनी पसंद का कोई भी फेस ऑइल लेकर मसाज करें और सो जाएं।

5. सुबह, हमने जो मिक्स तैयार किया है उसकी थोड़ी सी मात्रा लेकर उसमें दूध या गुलाब जल मिलाएं और अपने चेहरे पर अच्छी तरह मास्क लगाएं। 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरा धो लेंं।

6. यह एंटी एजिंग फेस मास्क आपके चेहरे पर गजब की कसावट लाएगा। स्किन टोन को बेहतर करेगा। डलनेस को दूर करेगा और चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद करेगा।

Tags:    

Similar News