How To Get Rid Of Burn Marks At Home: स्किन पर पड़ गया है जलने का निशान, तुरंत आज़माइये ये घरेलू नुस्खे

How To Get Rid Of Burn Marks At Home: घरेलू कामकाज के दौरान छोटा-मोटा जलना आम बात है। लेकिन जलने के बाद अगर स्किन पर निशान छूट जाए तो वह बुरा लगता है। इसलिए तुरंत कुछ घरेलू उपाय को आज़माना फायदेमंद हो सकता है।

Update: 2026-03-27 07:38 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

How To Get Rid Of Burn Marks At Home: घरेलू कामकाज के दौरान छोटा-मोटा जलना आम बात है। लेकिन जलने के बाद अगर स्किन पर निशान छूट जाए तो वह बुरा लगता है। इसलिए तुरंत कुछ घरेलू उपाय को आज़माना फायदेमंद हो सकता है। हम यहां ऐसी ही कुछ होम रेमेडीज़ आपके साथ शेयर कर रहे हैं जो जलने के निशान से मुक्ति दिलाने में मदद करेंगी। आप भी जानिए और परिचितों को ज़रूरत पड़ने पर ये कीमती सलाह दीजिए।

लगाएं आलू का रस और छिलके

आलू का रस और उसके छिलके दोनों ही छोटा-मोटा जलने पर बहुत उपयोगी हैं। दरअसल आलू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो निशान और दाग धब्बों को कम करने में मदद करती हैं। इसलिए जलने पर आप तुरंत आलू कीसकर उसका रस अपनी स्किन पर डालें। आप आलू के छिलके भी उस जगह पर लपेट सकते हैं। लगातार इस्तेमाल से जलने का निशान चला जाएगा।

लेवेंडर ऑइल

लैवंडर ऑयल भी जलने के निशान को छुड़ाने में बहुत मदद करता है। जलने पर तुरंत आप लेवेंडर ऑइल लगाएं। बहुत संभव है कि ऐसा करने पर निशान पड़े ही नहीं। या देर होने पर नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करें।

मेथी के दाने

चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रखें और फिर इन्हें पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण को जले हुए निशानों पर धीरे से लगाएं और लगा रहने दें। जब पेस्ट पूरी तरह से सूख जाए, तो आप इसे पानी से धो सकते हैं।

बादाम का तेल

बादाम के तेल से दिन में दो बार निशान की मालिश करने से निशान धीरे-धीरे कम होने में मदद मिलेगी।

नींबू का रस

नींबू का रस लगाने से भी जलने का निशान धीमा पड़ता है।

टमाटर का रस

ताज टमाटर का रस निशान पर लगे इसमें भी निशानों और दाग-धब्बों को छुड़ाने की गजब की क्षमता होती है।

शहद

शहद को दिन में दो-तीन बार निशान पर लगाने से जली हुई स्किन को नमी और राहत मिलती है और दाग भी हल्के होते हैं।

ऐलोवेरा जैल

आप ऐलोवेरा जैल भी लगा सकते हैं ये घाव को भरने में भी मदद करता है। साथ ही इससे दाग भी हल्के होते हैं।

नारियल का तेल

जले के निशान पर दिन में तीन से चार बार नारियल के तेल से मालिश करें। निशान हल्का पड़ेगा।

हल्दी का पेस्ट

जलने के निशान पर हल्दी का पेस्ट लगाने से भी निशान धीरे-धीरे हल्का होने लगता है।

Tags:    

Similar News