क्या आपकी रसोई गैस जल्दी खत्म हो जाती है? अपनाएं ये 4 आसान टिप्स; अब कई दिनों तक चलेगा घरेलू गैस सिलेंडर
खाना बनाते वक्त रसोई में कुछ ऐसे छोटे-छोटे कार्य हैं जिन्हें हम अक्सर नजर अंदाज कर देते हैं और इन्हीं आदतों की वजह से गैस तेजी से खत्म होता है। आज जान लीजिए की किन कार्यों को करने से रसोई गैस का काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Rasoi gas ko bachane ke gharelu upay: भारत में लगातार LPG यानी रसोई गैस की किल्लते सामने आ रही है। कई शहरों में तो रसोई गैस के दाम डबल से भी अधिक हो गए हैं। ऐसी स्थिति में हर परिवार यह चाहता है कि उनका गैस सिलेंडर ज्यादा दिनों तक चले, लेकिन हमारे द्वारा ही रसोई में कई ऐसे कार्य किए जाते हैं जिनके परिणाम स्वरुप गैस की अधिक बर्बादी हो जाती है। खाना बनाते वक्त रसोई में कुछ ऐसे छोटे-छोटे कार्य हैं जिन्हें हम अक्सर नजर अंदाज कर देते हैं और इन्हीं आदतों की वजह से गैस तेजी से खत्म होता है। आज जान लीजिए की किन कार्यों को करने से रसोई गैस का काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
1. गैस के लिए सही बर्नर का चुनाव
गैस में खाना बनाते वक्त उसके सही बर्नर का चुनाव बहुत जरूरी होता है। जैसे की गैस चूल्हे के छोटे बर्नर का उपयोग चाय बनाने, पानी गर्म करने या फिर ठंडे खाने को फिर से हल्का गर्म करने के लिए किया जा सकता है। अगर इन चीजों को बड़े बर्नर में किया जाएगा तो गैस की एक्स्ट्रा बर्बादी हो सकती है। इसके साथ ही बड़े बर्नर का उपयोग चावल, दाल और सब्जी आदि पकाने के लिए किया जा सकता है।
यह कोशिश जरूर करें कि एक बर्नर का उपयोग करने के बाद ही दूसरे का उपयोग करें क्योंकि साथ में इस्तेमाल करने से फ्लेम कम आने लगती है। यदि आपके बर्नर के छेद बंद हो गए तो उसे जरूर रिपेयर करवाए। यह जरूर ध्यान रखें कि बर्नर से निकलने वाली फ्लेम यदि नीले कलर की है तो वह सही है यदि वह पीला है तो वह गैस की बर्बादी है।
2. अनाजों को भिगोकर पकाएं
यदि आप अपने घरेलू गैस का बचत करना चाहते हैं तो दाल, चने या चावल जैसे अनाजों को पकाने से पहले पानी में भिगोकर रखना बहुत जरूरी है। जब अनाज पहले से पानी में भीगे होते हैं तो इन्हें पकाने में ज्यादा समय नहीं लगता और गैस की बचत भी होती है। यदि आप चावल पका रहे हैं तो उसे आधे घंटे और दाल को लगभग 1 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें।
3. भोजन पकाते वक्त बर्तन को जरूर ढके
आपका भोजन जितना जल्दी पकेगा गैस की खपत भी उतनी ही कम होगी। जब भी आप भोजन पकाते हैं तो उसे ढकना न भूले क्योंकि जब हम बर्तन को ढकते हैं तो वाष्पीकरण की क्रिया बहुत ही कम होती है जिससे गैस की पूरी ऊर्जा भोजन को पकाने में इस्तेमाल होती है। भोजन पकाने के दौरान बार बार ढक्कन को उठाकर न देखें इससे वाष्प की गर्मी बाहर जा सकती है।
4. सब्जियों को टुकड़ों में पकाना
जब भी घरेलू गैस का उपयोग करके आप सब्जी बना रहे हो तो उसे पकाने से पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में जरूर काट ले। सब्जियों के छोटे टुकड़े हो जाने पर वाष्प सब्जियों के अंदर तक पहुंचती है और खाना जल्दी पकने की वजह से गैस की बचत भी होती है।