मंत्री का रिश्तेदार और 22.70 लाख की ठगी! नौकरी लगाने का झांसा देकर चार लोगों से लिया ऑनलाइन और कैश रकम
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ठगी का मामला सामने आया है। कृषि मंत्री का रिश्तेदार और मंत्रालय में ऊंची पहचान का झांसा देकर एक साथ चार लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख 70 हजार रुपए ठग लिया। मामला सिटी कोतवाली का है।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
रायगढ़। 7 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 4 लोगों को मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया गया है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताकर 22 लाख 70 हजार रुपए ठग लिए। ठग ने चार लोगों को फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भी दे दिया। ज्वाइनिंग के लिए टालमटोल करता रहा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पीड़ित समारू राम टंडन (51) की मुलाकात ठग दंपतिराम ठाकुर (60) और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई ठाकुर (55) से रायपुर में मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान राम ठाकुर ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताया और मंत्रालय में पहचान का दावा किया। पीड़ित को भरोसे में लेते हुए आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद पीड़ित ने अपने बेटे को मंत्रालय में डेटा एंट्री के पद पर नौकरी दिलाने के लिए उसे पैसे दिए। पीड़ित के परिचितों ने भी अपनी नौकरी लगवाने के लिए आरोपी को रकम दे दी।
पैसे लेने के बाद आरोपी ने सभी को अपने घर बुलाकर फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर थमा दिया, जॉइनिंग को लेकर लगातार टालमटोल करते रहा। काफी समय बीतने के बाद जब ज्वाइनिंग हुई तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।