Raipur News: बेबीलोन के 'फर्जी कैफे' में पुलिस की दबिश, रात 1ः15 बजे चल रही थी शराब पार्टी, लाइसेंस निरस्त करने कलेक्टर को भेजा गया प्रतिवेदन

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 'फर्जी कैफे' में देर रात पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान युवक-युवतियां शराब पार्टी करते नजर आए। समय सीमा के बाद भी क्लब को चालू रखने के मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

Update: 2026-04-07 08:12 GMT

Raipur News: रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने देर रात तक पार्टी करने वाले क्लब पर कड़ी कार्रवाई की है। तेलीबांधा पुलिस ने वीआइपी रोड स्थित 'फर्जी कैफे' में दबिश देकर डीजे जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की। साथ ही कैफे का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भी भेजा गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, तेलीबांधा पुलिस को रात साढ़े 12 बजे सूचना मिली थी कि वीआईपी रोड स्थित फर्जी कैफे बेबीलाॅन इंटरनेशन के 'फर्जी कैफे' में डीजे की धुन पर युवक-युवतियों के द्वारा पार्टी की जा रही है। इस सूचना को सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने गंभीरता से लिया और तेलीबांधा पुलिस को रेड कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

तेलीबांधा पुलिस करीब 1ः15 मिनट पर फर्जी कैफे पहुंची। इस दौरान कैफे के अंदर युवक-युवतियों की भीड़ थी। पुलिस को अचानक कैफे में देखकर सभी हैरान रह गए। मौके पर तेज अवाज से डीजे बच रहा था और लोग शराब पी रहे थे।

पुलिस ने कैफे के डीजे को जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही सोमवार को कोर्ट में इस्तगासा (लिखित शिकायत) पेश किया गया।

सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने कहा कि तेलीबांधा पुलिस ने 'फर्जी कैफे' का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा है। नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नीचे देखें वीडियो


Tags:    

Similar News