उत्तर छत्तीसगढ़ में दंपति पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत, पति की हालत में सुधार, होश आने के बाद ये किया खुलासा

CG Crime News: उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में देर रात पति पत्नी पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।बदमाशों के हमले से पत्नी की रायपुर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पति का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सुबह के वक्त होश में आने के बाद घायल पति ने पुलिस के सामने कुछ इस तरह खुलासा किया है।

Update: 2026-04-07 09:04 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

सरगुजा। 7 अप्रैल 2026| उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में देर रात पति पत्नी पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।बदमाशों के हमले से पत्नी की रायपुर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पति का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सुबह के वक्त होश में आने के बाद घायल पति ने पुलिस के सामने कुछ इस तरह खुलासा किया है।

सरगुजा जिले के अंधला में बीती रात घर लौट रहे बाइक सवार दंपती पर चार लोगों ने प्राण घातक हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों की डंडें व राड से बेदम पिटाई की, बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। दोनों घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर हालत पत्नी को चिकित्सकों ने इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया था। रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति की हालत भी बेहद गंभीर बनी हुई है, अंबिकापुर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम अंधला निवासी कपिल दास (40 वर्ष) सोमवार को अपनी पत्नी निर्मला दास (38 वर्ष) के साथ बाइक से शाम के वक्त बगदरी गए थे। वहां से काम निपटाकर दोनों रात में वापस घर लौट रहे थे। अंधला के माझापारा में उनके बाइक के सामने आए चार लोग आ गए और रास्ता रोक लिया। बाइक को रोककर दंपति उतरते इसके पहले ही बदमाशों ने दोनों पर डंडों एवं राड से पहले कपिल दास पर हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए आई निर्मला दास को भी बदमाशों से राड व डंडों से बेदम पीटा। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, होश आने पर कपित ने ये बताया

कपिल दास और निर्मला दास दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर गए तब, हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। दोनों को घायल अवस्था में देखकर ग्रामीणों ने तत्काल लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सुबह करीब 10 बजे कपिल दास को होश आया तब उसने चार अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने की जानकारी दी है।

जांच में जुटी पुलिस, लूटपाट या रंजिश, दोनों एंगल पर जांच

दंपति पर जानलेवा हमला करने वाले कौन थे और हमला लूटपाट के लिए किया गया, या कोई पुरानी दुश्मनी थी। इन सभी पहलुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने कहा कि लखनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News