CG में नवविवाहिता ने किया सुसाइड: पति को गले लगाकर खुद को किया कमरे में बंद, फिर इस हालत में मिली लाश

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
अंबिकापुर 07 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के सरगुजा में रविवार शाम 18 साल की नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने 19 साल के पति को गले लगाया और फिर खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान पूजा गिरी (18) के रूप में हुई है, जो कि उदयपुर ब्लॉक के पूटा गांव की रहने वाली थी। ढ़ाई महीने पहले ही उसकी शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के केपी गांव में रहने वाले मुकेश गिरी (19) के साथ हुई थी। मुकेश ने बताया कि पूजा छोटी-छोटी बातों से नाराज हो जाती थी।
कब और कैसे दी जान ?
रविवार की शाम जब मुकेश डांस सीखने गया था, तो पूजा ने उसे फोन कर घर बुलाया और तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहकर दवा मंगाया। मुकेश जब घर पहुंचा, तो पूजा ने उसे गले लगाया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बात जब पूजा ने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजन छप्पर तोड़कर अंदर पहुंचे। इस दौरान उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।
पुलिस ने क्या कहा ?
पूजा ने साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूजा के शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का इस मामले में कहना है कि मायके पक्ष की ओर से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
विशेष नोट- खुदकुशी करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके या आपके किसी जान-पहचान वाले के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है तो यह बेहद गंभीर है। इस इमरजेंसी की स्थिति में आप तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। इसके अलावा टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल किया जा सकता है। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। क्योंकि, जान है तो जहान है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
