Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: दुर्ग में दो छात्रों ने की आत्महत्या, 11वीं की स्टूडेंट ने सुसाइड नोट में लिखा-साॅरी मम्मी-पापा...

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो छात्रों ने अत्महत्या कर ली। इनमें से 11वीं की छात्रा के शव के पास से सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त किया है...

Durg News: दुर्ग में दो छात्रों ने की आत्महत्या, 11वीं की स्टूडेंट ने सुसाइड नोट में लिखा-साॅरी मम्मी-पापा...
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली। छात्रा 11वीं कक्षा में थी। वहीं, दूसरा छात्र काॅलेज में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस दोनों मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

पहली घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। अकलोरडीह गांव में 11वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की पहचान वीणा ठाकुर 17 वर्ष के रूप में की । छात्रा शासकीय स्कूल जरवाया में 11वीं में पढ़ाई कर रही थी। मृतिका के परिजनों ने बताया कि मृतिका की मां का निधन 2011 में हो गया था, जिसके बाद से उसके मामा ने उसे अपने पास रखा था।

आज शनिवार के तड़के 3 बजे मृतिका वीणा पढ़ाई करने जा रही हूं कहकर उपर वाले कमरे में चले गई। सुबह करीब 6 बजे जब उसकी मामी ने उसे पानी भरने के लिए बुलाया तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और दरवाजा को तोड़कर देखा तो छात्रा का शव दुपट्टे से लटक रहा था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। छात्रा ने मौत से पहले सुसाइड नोट में लिखा... साॅरी-मम्मी पापा, मामा-मामी, अब मैं कभी आप लोगों को परेशान नहीं करूंगी।

जांच में पता चला कि वीणा घटना से एक दिन पहले ही अपनी सौतेली मां से मिलने गई थी। वहां से लौटने के बाद वो सामान्य थी। आज तड़के आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल मामलेे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

जानिए दूसरी घटना

दूसरी घटना कोहका के आर्यनगर की है। 19 साल के ओमेश साहू ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। ओमेश रूंगटा काॅलेज में बीसीए सेकंड ईयर का छात्र था। परिजनों के मुताबिक सुबह उठे तो ओमेश के कमरे का दरवाजा बंद था। धक्का देकर जब दरवाजा खोला गया तो अंदर ओमेश की लाश पंखे से बंधे फंदे पर लटक रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाला गया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विशेष नोट-खुदकुशी करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके या आपके किसी जान-पहचान वाले के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है तो यह बेहद गंभीर है। इस इमरजेंसी की स्थिति में आप तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। इसके अलावा टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल किया जा सकता है। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। क्योंकि, जान है तो जहान है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story