रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे प्रोफेसर दंपति, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, भाई-भाभी हैं IAS और IPS अफसर

CG Road Accident : गुरुघासीदास सेंट्रल युनिवर्सिटी से लंच पर घर आ रहे प्रोफेसर दंपति सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यूनिवर्सिटी से घर वाली सड़क पर पहुंचे ही थे, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि कार की डिक्की और पिछला दरवाजा पूरी तरह पिचक गया। प्राेफेसर दंपति को लोगों ने कार से सुरक्षित निकाला।

Update: 2026-04-07 06:15 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

बिलासपुर। 7 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सरकंडा इलाके में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय GGU के दो वरिष्ठ प्रोफेसरों की कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का एक हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। एक अच्छी खबर ये, कार सवार प्रोफेसर दंपति सुरक्षित हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

​फ्रेंड्स रेसिडेंसी निवासी अमित सक्सेना गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में सीनियर प्रोफेसर हैं। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह अपनी पत्नी अनुपमा सक्सेना (राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष) के साथ यूनिवर्सिटी से लंच के लिए कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गुप्ता डेयरी के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

​टक्कर इतना जाेरदार था, कार की डिक्की, बंपर और दाहिनी तरफ का दरवाजा बुरी तरह चिपक गया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हादसे के बाद प्रोफेसर दंपति ने सरकंडा थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281 और 125(ए) बीएनएस (पूर्ववर्ती 279, 337 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाई हैं आईएएस, भाभी आईपीएस

बता दें, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में राजनीति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष अनुपमा सक्सेना के भाई तारण प्रकाश सिन्हा आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे पंचायत डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। आईएएस तारण प्रकाश सिन्हा की पत्नी आईपीएस श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थ हैं।

Tags:    

Similar News