Begin typing your search above and press return to search.

फेक मैसेज के जरिए SECL के रिटायर अधिकारी से ठग लिए 94 हजार रुपये, गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजा, क्लिक करते ही रुपये पार

CG Cyber Crime: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने दो बैंक खातों से 1.22 लाख रुपए उड़ा दिए। इलाज के बहाने ठग ने SECL के रिटायर कर्मचारी को उनको ट्रांजेक्शन का फेक मैसेज भेजा और बैंक अकाउंट से 94 हजार रुपये ठग लिए। गूगल से कस्टमर केयर का नंबर क्लिक करते हुए एक के खाते से मिनटों में 28 हजार रुपये ठग ने निकाल लिया।

फेक मैसेज के जरिए SECL के रिटायर अधिकारी से ठग लिए 94 हजार रुपये, गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजा, क्लिक करते ही रुपये पार
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 5 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने दो बैंक खातों से 1.22 लाख रुपए उड़ा दिए। इलाज के बहाने ठग ने SECL के रिटायर कर्मचारी को उनको ट्रांजेक्शन का फेक मैसेज भेजा और बैंक अकाउंट से 94 हजार रुपये ठग लिए। गूगल से कस्टमर केयर का नंबर क्लिक करते हुए एक के खाते से मिनटों में 28 हजार रुपये ठग ने निकाल लिया।

साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को निशाना बनाया और बैंक अकाउंट से 1.22 लाख रुपए ठग लिए। SECL के रिटायर्ड माइनिंग मैनेजर केएल कुर्रे से एक साइबर ठग ने इलाज के बहाने 94 हजार रुपए ठग लिया। शनिवार को अफसर के मोबाइल पर नए नंबर से फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को उनका परिचित डॉ. मोहन बताया। उसने इलाज के लिए एक परिचित की मदद करने की बात कही और फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन मैसेज भेजकर भरोसा दिलाया, उनके खाते में पैसे आ गए हैं। इसके बाद रिटायर्ड मैनेजर ने बिना बैलेंस चेक किए तीन किस्तों में 94 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में और पैसे मांगने पर उन्हें शक हुआ और जांच करने पर ठगी का पता चला। रिटायर अफसर ने अपना बैंक अकाउंट को ब्लॉक कराया और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की।

दूसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर का है। एमएस ताम्रकार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कपड़ा मंगाया था। साइज छोटा होने पर उन्होंने कपड़ा वापस करने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजा। ठग ने पहले ही फर्जी नंबर डाल रखा था। वाट्सएप के जरिए भेजे गए फॉर्म में जानकारी भरते ही उनके खाते से 28 हजार रुपए निकल गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल और थाने में दर्ज कराई है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story