Begin typing your search above and press return to search.

फ़र्ज़ी फोन कॉल से सावधान! साइबर ठगी का नया अंदाज, हैलो.... माध्यमिक शिक्षा मंडल से बोल रहा हूं, नंबर तो नहीं बढ़वाने हैं?

Cyber Crime: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा का दौर खत्म हो गया है,अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स और पालकों के लिए यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण समय है। मौजूदा दौर का फायदा उठाने के लिए साइबर ठगों ने अब मूल्यांकन को ठगी का जरिया बना लिया है। हैलो, माध्यमिक शिक्षा मंडल से बोल रहा हूं, नंबर तो नहीं बढ़वाने हैं....

फ़र्ज़ी फोन कॉल से सावधान! साइबर ठगी का नया अंदाज, हैलो.... माध्यमिक शिक्षा मंडल से बोल रहा हूं, नंबर तो नहीं बढ़वाने हैं?
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर। 3 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा का दौर खत्म हो गया है,अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स और पालकों के लिए यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण समय है। मौजूदा दौर का फायदा उठाने के लिए साइबर ठगों ने अब मूल्यांकन को ठगी का जरिया बना लिया है। हैलो, माध्यमिक शिक्षा मंडल से बोल रहा हूं, नंबर तो नहीं बढ़वाने हैं। जैसे फर्जी कॉल अब स्टूडेंट्स व पैरेंट्स को आने लगे हैं। इस तरह की शिकायत माध्यमिक शिक्षा मंडल के दफ्तर भी पहुंचने लगा है। माशिंमं ने ऐसे फर्जी फोन कॉल से सतर्क रहने अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के बाद फर्जी कॉल के जरिए नंबर बढ़ाने और पास कराने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने और ऐसे कॉल से बचने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर ठगाें के जाल में ना फंसने का अलर्ट पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को जारी किया है। मंडल ने साफ कहा है, बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़ाने, पास कराने या मेरिट सूची में नाम शामिल करने के नाम पर आने वाले सभी कॉल पूरी तरह से फर्जी हैं और इनका मंडल से कोई संबंध नहीं है। इस तरह के आने वाले फोन कॉल से सावधान रहने की अपील की है।

मंडल के अफसरों का कहना है, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटनाएं सामने आई है। वर्ष 2024 और 2025 में भी साइबर ठगों की चाल और इस तरह के फर्जी फोन कॉल का मामला सामने आया था। साइबर ठगों द्वारा स्टूडेंट्स को अच्छे नंबर से पास कराने या नंबर बढ़ाने के नाम पर पैसे की डिमांड की गई थी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story