CG Top News Today: बस्तर के अपडेट्स से लेकर रायपुर की सियासत तक, दिनभर की भागदौड़ में छूट गई कोई खबर? यहां पढ़ें छत्तीसगढ़ की आज की हर बड़ी खबर

Update: 2026-04-07 14:20 GMT
Live Updates - Page 2
2026-04-07 15:55 GMT

डीजीपी पर अनिर्णय क्यों? संसद में अमित शाह CG पुलिस को सैल्यूट कर रहे और यहां....? जानिये संडे को आर्डर निकलते-निकलते क्यों रुक गया?

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जहां यूपीएससी से पेनल आने के बाद भी पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति नहीं हो पा रही। इसको लेकर यूपीएससी ने चीफ सिकरेट्री को कड़ा पत्र लिखा था। उसने सुप्रीम कोर्ट के दो हफ्ते की मियाद का भी जिक्र किया। इसके बाद 5 अप्रैल को संड होने के बाद भी मंत्रालय में गृह विभाग के अधिकारियों को रोककर रखा गया कि एक बड़ा आदेश निकालना है, मगर शाम होते-होते चकरी ऐसी घूमी कि मामला टांय-टांय फुस्स हो गया। नीचे पढ़िये किस हैवीवेट मिनिस्टर के चलते पेंच फंसा हुआ है।

2026-04-07 15:53 GMT

CG Job News: इस जिले में युवाओं के लिए निकली 346 पदों पर भर्ती... गार्ड, ट्रेनर, मैनेजर समेत इन पदों पर करें आवेदन...

CG Job News: बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 346 पदों पर रोजगार देने रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

2026-04-07 15:52 GMT

हाई कोर्ट ने क्यों कहा: विशिष्ट पदों पर लंबे समय तक भर्ती ना होना,आम आदमी के हित में नहीं, हेल्थ सिकरेट्री से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब

Bilaspur High Court News: स्वत: संज्ञान वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के डिवीजन बेंच ने कहा, विशिष्ट पदों पर लंबे समय तक भर्ती प्रक्रिया के लंबित रहने का मतलब है, आम आदमी के हित में नहीं है।

2026-04-07 15:51 GMT

वकील गिरफ्तार, सरेआम हथियार लहराकर फैला रहा था दहशत, लोगों ने पुलिस को भेजा VIDEO

CG Crine News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर शहर की पॉश कॉलोनी रामावैली में वकील सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैला रहा था। वकील की इस हरकत का लोगों ने वीडियो बनाया और पुलिस को भेज दिया।

2026-04-07 15:50 GMT

Korba News: सरपंच गिरफ्तार, अस्पताल के कर्मचारी से मारपीट, उपचार के दौरान मौत, जानिए पूरा मामला

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अस्पताल के कर्मचारी से मारपीट करने वाले आरोपी सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक कर्मचारी जिला अस्पताल में पदस्थ था।

2026-04-07 15:48 GMT

कर्मचारियों को छुट्टी: कर्मचारियों को मिलेगी 12 दिन की सशर्त छुट्टी, ये सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी, देखें GAD का आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्क कल्चर को बढ़ावा देने और अफसर से लेकर कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए विपश्यना ध्यान शिविर पर फोकस किया है। शिविर में हिस्सा लेने वाले अफसर व कर्मियों को 12 दिन की सशर्त छुट्टी मिलेगी।

2026-04-07 15:46 GMT

CG Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते है आवेदन, पढ़ें खबर...

CG Agniveer Recruitment: छत्तीसगढ़ अग्निवीर भर्ती की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 1 अप्रैल दी गई थी।

2026-04-07 15:45 GMT

Ambikapur News: बुजुर्ग से हैवानियत करने वाले आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित, एसएसपी ने कहा-पता बताने वाले को मिलेगा 5000 का इनाम...

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुष्कर्म के बाद हत्या और हैवानियत करने वाले आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। साथ ही पुलिस ने संपर्क नंबर भी जारी किया है।

2026-04-07 15:43 GMT

CG के इस शहर में बिछेगा CCTV नेटवर्क का जाल, जनभागीदारी का दिखेगा कमाल, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा पर फोकस

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में जनसहभागिता से बड़ा काम होने जा रहा है। इसके पीछेे अपराधियों पर अंकुश लगाना, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना और महिला सुरक्षा फोकस में है।

2026-04-07 15:42 GMT

बिलासपुर से दिल्ली के लिए देर शाम सीधी फ्लाइट की बनने लगी संभावना, विमानन कंपनी के सीईओ से मिले हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के प्रतिनिधि सुदीप


Bilaspur Airline News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट से नाइट लैंडिंग सुविधा प्रारंभ हो गई है। आने वाले दिनों में बिलासपुर से दिल्ली के लिए देर शाम सीधी फ्लाइट की उम्मीद बनने लगी है।

Tags:    

Similar News