वकील गिरफ्तार, सरेआम हथियार लहराकर फैला रहा था दहशत, लोगों ने पुलिस को भेजा VIDEO
CG Crine News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर शहर की पॉश कॉलोनी रामावैली में वकील सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैला रहा था। वकील की इस हरकत का लोगों ने वीडियो बनाया और पुलिस को भेज दिया।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर।7 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर शहर की पॉश कॉलोनी रामावैली में रविवार 5 अप्रैल को वकील सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैला रहा था। लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को भेज दिया। जांच में पता चला कि आरोपी अंशुमन श्रीवास्तव (41) वकील है।
वह अपने घर के बाहर शराब पी रहा था और इस दौरान हाथ में पिस्टल, तलवार और फरसा जैसे औजार लेकर आने-जाने वालों को डराने का प्रयास कर रहा था। चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को कॉलोनी में देखकर हड़कंप मच गया।
आरोपी को पकड़ने, घेराबंदी
पुलिस की टीम ने आरोपी के घर L-5, मकान नंबर 124 की घेराबंदी की और उसे हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के मकान की तलाशी के दौरान 32.5 इंच की तलवार, एक काली पिस्टल और एक फरसा (छोटी कुल्हाड़ी) जब्त की है।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया है। चकरभाठा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।