Begin typing your search above and press return to search.

CG में जमीन के अंदर छुपाए थे लाॅन्चर, राॅकेट, हैंड ग्रेनेड समेत कई खतरनाक हथियार, जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, जानिए पूरा मामला

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों के द्वारा छुपाए गये विस्फोटक हथियारों को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। इनमें कई खतरनाक हथियार शामिल है।

CG में जमीन के अंदर छुपाए थे लाॅन्चर, राॅकेट, हैंड ग्रेनेड समेत कई खतरनाक हथियार, जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, जानिए पूरा मामला
X
By Sandeep Kumar

CG Naxal News: नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों द्वारा डम्प किए गये हथियारों को जवानों ने बरामद किया है। इनमें आधुनिक एवं इम्प्रोवाइज्ड हथियार, विस्फोटक सामग्री शामिल है।

सुरक्षाबलों को मिली थी सूचना

दरअसल, 25 फरवरी को सूत्रों से सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में भारी मात्रा में नक्सली डम्प है। सूचना मिलते ही नारायणपुर एसपी रोविनसन गुरिया ने गंभीरता से लिया और जांच कार्रवाई कर डम्प हथियार को जब्त करने के निर्देश दिए।

कार्रवाई करते हुये सीओबी मंदोड़ा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और पुलिस बल के जवानों ने एरिया डाॅमिनेश्ज्ञन पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम कुमुराडी के जंगल पहाड़ की ओर रवाना हुई। इस दौरान जवानों के सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों के एक ठिकाने का पता लगाया गया।


सुरक्षाबलों ने मौके से कई विस्फोट हथियार बरामद किए। नीचे देखें सर्च ऑपरेशन के दौरान जब्त हथियार की सूची...

1. प्राइमा कॉर्ड – लगभग 100 मीटर

2. सेफ्टी फ्यूज – 20 मीटर

3. ऑरेंज फ्यूज – 20 मीटर

4. सुतली बम – लगभग 35 किलोग्राम

5. उर्वरक पाउडर (भूरा) – 38 किलोग्राम

6. इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक – 18 किलोग्राम

7. चारकोल – 2.5 किलोग्राम

8. एएमएन पाउच – 05 नग

9. इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर – 01 नग

10. रॉकेट लॉन्चर सेल – 13 नग

11. मोर्टार सेल (भारी) – 19 नग

12. मोर्टार सेल (हल्का) – 11 नग

13. बीजीएल लॉन्चर (इम्प्रोवाइज्ड – बड़ा) – 01 नग

14. बीजीएल लॉन्चर (इम्प्रोवाइज्ड – छोटा) – 01 नग

15. बीजीएल कारतूस (मध्यम) – 08 नग

16. बीजीएल कारतूस (छोटा) – 15 नग

17. बीजीएल कारतूस (बड़ा) – 12 नग

18. लंबी दूरी बीजीएल राउंड – 70 नग

19. छोटी दूरी बीजीएल राउंड – 55 नग

20. इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड – 02 नग

21. चिकित्सकीय सामग्री एवं दवाइयाँ–पर्याप्त मात्रा में

वहीँ, क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस व सुरक्षाबलों की टीम मोर्चा संभाले हुए हैं।




Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story