डीजीपी पर अनिर्णय क्यों? संसद में अमित शाह CG... ... CG Top News Today: बस्तर के अपडेट्स से लेकर रायपुर की सियासत तक, दिनभर की भागदौड़ में छूट गई कोई खबर? यहां पढ़ें छत्तीसगढ़ की आज की हर बड़ी खबर
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जहां यूपीएससी से पेनल आने के बाद भी पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति नहीं हो पा रही। इसको लेकर यूपीएससी ने चीफ सिकरेट्री को कड़ा पत्र लिखा था। उसने सुप्रीम कोर्ट के दो हफ्ते की मियाद का भी जिक्र किया। इसके बाद 5 अप्रैल को संड होने के बाद भी मंत्रालय में गृह विभाग के अधिकारियों को रोककर रखा गया कि एक बड़ा आदेश निकालना है, मगर शाम होते-होते चकरी ऐसी घूमी कि मामला टांय-टांय फुस्स हो गया। नीचे पढ़िये किस हैवीवेट मिनिस्टर के चलते पेंच फंसा हुआ है।
Update: 2026-04-07 15:55 GMT