वीडियो: होमगार्ड के जवानों ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन, इन मांगों को पूरा करने की मंत्री से लगायी गुहार

Update: 2020-01-22 10:04 GMT

रायपुर 22 जनवरी 2019। होमगार्ड सैनिकों ने वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को ज्ञापन सौंपा हैं। होमगार्ड सैनिकों ने मंत्री से चर्चा करते हुये बताया कि पीछले चार वर्षाे से उनके वेतन में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है। चार वर्ष पहले उनका वेतन 13 हजार था और आज भी उतना ही है। जिससे उनकी आर्थिक स्थित काफी दयनीय हो चुकी है।

Full View

होमगार्ड के जवानों ने आगे कहा कि अन्य राज्यों में उच्चतम न्यायालय के आदेशअनुसार समान काम, समान वेतन के तहत पुलिस आरक्षक के समान वेतन दिया जा रहा है। पूर्व में भी उनके द्वारा राज्य की भाजपा सरकार को 2015 से इस संबंध में 10 से ज्यादा लेटर दिये जा चुके है। उसके बाद भी उनकी मांग पूर्व की सरकार ने पूरा नहीं किया। कम वेतन होने के कारन होमगार्ड के परिजनों की दयनीय स्थिति बनी हुई है। नगर सैनिकों की समस्या सुन कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनकी समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही है।

Tags:    

Similar News