UP LokSabha Chunav 2024 Result Live Updates: उत्तरप्रदेश की 80 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर

Update: 2024-06-03 15:38 GMT
Live Updates - Page 3
2024-06-04 07:39 GMT

लखनऊ में भाजपा की लीड 

रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह 17,420 वोट  से आगे चल रहे हैं. 

2024-06-04 07:09 GMT

समाजवादी पार्टी मना रही है जश्न  

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है. 


2024-06-04 07:08 GMT

कैसरगंज में  बृजभूषण शरण सिंह के बेटे आगे 

कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह 53, 864 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

2024-06-04 07:05 GMT

79,566 वोटों से आगे हैं प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री और वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 79,566 वोटों से आगे हैं. 

2024-06-04 07:04 GMT

कन्नौज मे अखिलेश यादव आगे 

कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव 64,511 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

2024-06-04 07:03 GMT

 राहुल गांधी 1,64,249 वोटों से आगे निकले 

उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 1,64,249 वोटों से आगे चल रहे हैं.   

2024-06-04 06:50 GMT

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 69226 वोट से आगे

मैनपुरी लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी व सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 69226 वोट से आगे है. 

2024-06-04 06:49 GMT

आगरा और मथुरा में एनडीए का दबदबा

आगरा और मथुरा सीट पर एनडीए 2 सीटों से बढ़त बनाये हुए हैं. आगरा से उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल 65322 वोट और मथुरा से हेमामालिनी 146008 वोट से आगे हैं.

Tags:    

Similar News