खुलेआम कांस्टेबल की अश्लील हरकत, ड्यूटी के दौरान ट्रांसजेंडर महिला को किया Kiss, वायरल हुआ वीडियो

Constable Kiss Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ग्वालटोली क्षेत्र के प्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर में कॉन्स्टेबल ने खुलेआम ट्रांसजेंडर महिला को किस कर दिया.यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Update: 2026-02-24 09:51 GMT

सोर्स - इंटरनेट 

Constable Kiss Viral Video: 24 फरवरी 2026, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक पुलिसकर्मी की ऐसी करतूत सामने आयी है. जिसने पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया है. एक कॉन्स्टेबल ने खुलेआम ट्रांसजेंडर महिला को किस कर दिया. कॉन्स्टेबल के kiss करने का वीडियो वायरल होने के बाद वह विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए वीडियो डिलीट करने की मिन्नतें कर रहा है. एसीपी ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है.

कॉन्स्टेबल ने ट्रांसजेंडर महिला को किया Kiss

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र की है. कॉन्स्टेबल संदीप कुमार (इंस्टाग्राम अकाउंट नाम) ने एक ट्रांसजेंडर महिला जो रील बना रही थी, उसे कैमरे की ओर देखते हुए कीस कर लिया. यह सब कुछ कैमरे में रीकॉर्ड हो गया. यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

कहाँ की है घटना 

जानकारी के मुताबिक़, ग्वालटोली क्षेत्र के प्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था. जिसमे हजारों श्रद्धालु प्रीतिभोज में शामिल होने पहुंचे थे. श्रद्धालु की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी. 

कॉन्स्टेबल क्यों किया Kiss

कुछ पुलिसकर्मि मंदिर के पास पार्किंग क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. इसी बीच एक महिला किन्नर इंस्टाग्राम पर रील बना रही थी. वह "छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला चोर समझी थी मैं, थानेदार" गाने पर वीडियो बना रही थी. तभी पीछे से आ रहे कॉन्स्टेबल ने कैमरे में देखते हुए किन्नर के गाल पर कीस कर दिया. 

वीडियो कैसे वायरल हुआ 

किन्नर ने वीडियो को इंस्टाग्राम शेयर कर दिया. जो कुछ ही देर में वायरल हो गया. वीडियो पर लाइक और कमेंट आने लगे. लोग कॉन्स्टेबल की इस की बेज्जती करने लगे. जिसके बाद वह रील पर कमेंट करके वीडियो डीलीट करने की मिन्नतें करने लगा. " वह कहने लगा, वीडियो हटा दो उसकी नौकरी खतरे में पड़ गई है. जब किन्नर ने वीडियो नहीं हटाया तो कांस्टेबल ने अपना अकाउंट डीलीट कर दिया. 

कॉन्स्टेबल पर क्या कार्रवाई हुई 

दूसरी, कॉन्स्टेबल के कीस करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. लोग कॉन्स्टेबल के व्यवहार को अनुचित बता रहे हैं. इसपर एसीपी अमित कुमार चौरसिया ने कहा, वीडियो सत्यता और घटनास्थल की पुष्टि की जा रही है. कांस्टेबल इस थाने का नहीं है. वह विशेष ड्यूटी पर वहां आया था. फ़िलहाल इसकी जांच की जा रही है. 



Tags:    

Similar News