42 सेकंड में बच्चे पर डंडे से 36 वार VIDEO...मदरसे में मासूम से क्रूरता, मौलानाओं ने उल्टा करके बरसाए डंडे
Saharanpur Madrasa Case: मदरसे में दो मौलानाओं ने 10 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा। मौलानाओं ने सिर्फ 42 सेकंड में बच्चे को डंडे से 36 बार पीटा।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
सहारनपुर 04 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो मौलाना 10 साल के एक बच्चे को बेरहमी से पीट रहे हैं। मौलानाओं ने सिर्फ 42 सेकंड में बच्चे को डंडे से 36 बार पीटा। बच्चे की गलती बस इतनी थी कि वह मदरसा छोड़कर भाग गया था। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को मौलाना जुनैद और शोयब को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला गंगोह थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, खानपुर गुर्जर गांव के मदरसा के साजिद हसन ने शुक्रवार रात गंगोह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दारुल उरुन जकरिया मदरसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मौलाना जुनैद (30) और शोयब (25) बच्चे को पकड़कर पीट रहे हैं। उन्होंने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
क्यों मिली बच्चे को सजा ?
शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो डेढ़ साल पुरानी है, लेकिन 3 अप्रैल को सामने आया। 10 साल के बच्चा मदरसे से भाग गया था, जिसे सजा के तौर पर बेरहमी से पीटा गया और एक मौलाना ने उसका वीडियो बना लिया। कुछ दिन पहले जब उसका दोनों मौलाना से विवाद हो गया, तो उसने वीडियो वायरल कर दिया।
सीओ ने क्या कहा ?
सीओ अशोक कुमार सिसोदिया का इस मामले में कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने गंगोह थाना क्षेत्र के रहने वाले जुनैद और शोयब को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ढाई साल से मदरसे में उर्दू और कुरान शरीफ पढ़ाते थे। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।