Raigarh News: बाइक चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 9 खरीदार गिरफ्तार, 15 लाख की 21 मोटरसाइकिल जब्त

Raigarh News: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है... पुलिस ने 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है... मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को भी गिरफ्तार किया गया है...

Update: 2026-04-04 11:02 GMT

Raigarh News: रायगढ़। जिले की पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 21 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद 21 मोटरसाइकिलों की बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

ऐसे हुआ बाइक चोरी गिरोह का खुलासा

संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को पुराने चोरों और बाइक चोरी करने वालों पर नजर रखने निर्देश दिए थे। इसी क्रम में साइबर सेल को क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय कर संगठित रूप से बाइक चोरी करने वालों पर निगरानी रखने कहा गया था।

इसी दौरान सूचना मिली कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराडांड निवासी सुखदेव चौहान और किलकिला निवासी शिव नागवंशी मिलकर पूंजीपथरा, धरमजयगढ़ और ओड़िशा के भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेच रहे हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक और थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

पूछताछ में कई खुलासे

संयुक्त टीम ने ग्राम धौराडांड निवासी सुखदेव चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने साथी शिव नागवंशी के साथ मिलकर बाइक चोरी करना और उन्हें बेचने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि उसने जुलाई 2025 में थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के सराईपाली बाजार से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और अगस्त 2025 में तुमीडीह बाजार से एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके अलावा मार्च 2026 में थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पोरिया से एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। इन मामलों में थाना पूंजीपथरा (अपराध क्रमांक 56/25 और 178/25) और थाना धरमजयगढ़ में पूर्व से अपराध (अपराध क्रमांक 81/26) दर्ज हैं।

9 खरीदार गिरफ्तार, 21 बाइक जब्त

आरोपी सुखदेव चौहान ने बताया कि उसने चोरी की मोटरसाइकिलें कार्तिक राम डूंगडूंग, रामकुमार वैष्णव, केशव यादव, भोजराम पैंकरा, जगदीश पैंकरा, शिवचरण चौहान, सुखचरण चौहान, अमित कुमार नागवंशी और शिवप्रसाद विश्वकर्मा को बेची थीं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं आरोपी सुखदेव चौहान द्वारा अपने बाड़ी में छिपाकर रखी गई 7 अन्य मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनकी बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है। आरोपियों द्वारा संगठित रूप से बाइक चोरी करना स्वीकार किए जाने पर प्रकरण में धारा 112(1) बीएनएस जोड़ी गई है। वहीं चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपियों के विरुद्ध धारा 317(2),317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों पेशे से ड्राइवर हैं और गाड़ियों की मरम्मत का काम भी जानते हैं। इसी वजह से वे पेचकस और अन्य सामान्य औजारों की मदद से आसानी से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वे मोटरसाइकिलों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते और बाद में सस्ते दामों में बेच देते थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना पूंजीपथरा के दो और थाना धरमजयगढ़ के एक बाइक चोरी के मामले का खुलासा...

1-महुआ चौक पूंजीपथरा 1बाइक NS पल्सर 200,

2- सराईपाली बाजार पूंजीपथरा 1बाइक पैसन प्रो,

3-धरमजयगढ़ बस स्टैंड 2 बाइक

4-कोतबा अटल चौक 1 बाइक,

5-सरगीपाली ओड़िसा 5 बाइक,

6-उज्जलपुर ओड़िसा 4 बाइक,

7-लेफरीपारा ओड़िसा 7 बाइक

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश 

“संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल गिरोहों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी करने वालों के साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

गिरफ्तार आरोपी 

1. सुखदेव चौहान पिता भादेराम उम्र 32 निवासी ग्राम धौराडांड, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़

2. कार्तिक राम डूंगडूंग ग्राम धौराडांड,

3. रामकुमार वैष्णव, ग्राम जमुना

4. केशव यादव ग्राम धौराडांड,

5. भोजराम पैंकरा, ग्राम नावागांव

6. जगदीश पैंकरा, ग्राम किलकिला

7. शिवचरण चौहान, ग्राम लोहडापानी

8. सुखचरण चौहान, ग्राम लोहडापानी

9. अमित कुमार नागवंशी, ग्राम लोहडापानी

10. शिवप्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम मुकडेगा

बरामद बाइक

1. चोरी की 21 नग मोटरसाइकिल

2. बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये

3. चोरी में प्रयुक्त और बिक्री से संबंधित अन्य दस्तावेज एवं साक्ष्य सामग्री

आरोपियों से बरामद बाइक की सूची पृथक से उपलब्ध कराई जाती है

Tags:    

Similar News