दिनदहाड़े कोर्ट में फायरिंग! एक वकील ने दूसरे वकील के सीने में गोली मारी, आखिर क्या है पूरा मामला
Lakhimpur Kheri Firing News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह सिविल कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी. जब आपसी विवाद में गोली चल गयी. एक वकील ने दूसरे वकील के सीने में गोली मार दी. वकील की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिये भर्ती कराया गया है.
इमेज- AI
Lakhimpur Kheri Firing News: 6 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह सिविल कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी. जब आपसी विवाद में गोली चल गयी. एक वकील ने दूसरे वकील के सीने में गोली मार दी. वकील की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिये भर्ती कराया गया है.
सिविल कोर्ट परिसर चली गोलियां
मामला लखीमपुर खीरी के सिविल कोर्ट परिसर का है. घटना सोमवार को करीब 12 बजे की है. आरोपी की पहचान वकील विराट राज के रूप में हुई है. जबकि घायल वकील का नाम जितेंद्र राज है. वकील विराट राज और जितेंद्र राज में जमकर हाथापाई हुई, जिसे बाद वकील विराट राज ने जितेंद्र राज पर गोली चला दी.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, वकील विराट राज और जितेंद्र राज आपस में चचेरे भाई हैं. दोनों सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं. सोमवार करीब 12 बजे किसी बात को लेकर दोनो में बहस होने लगी. देखते देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों मारपीट करने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें शांत कराया.
एक वकील ने दूसरे वकील को मारी गोली
मामला शांत होने के बाद सभी अपने अपने काम में व्यस्त हो गए. इसी बीच कुछ ही देर में विराट राज तमंचा लेकर जितेंद्र के पास पहुंचा और उसपर गोली चला दी. गोली जितेंद्र के सीने में लगी. फायरिंग की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना पुलिस वालों को दी गयी.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घ्याल जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया. जितेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि आरोपी वकील फरार है. घटना की सूचना पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ.ख्याति गर्ग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिक जांच में पता चला है खेत की मेड़ के पुराने विवाद में यह वारदात हुई है. फ़िलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.