पति ने इंश्योरेंस और मुआवजे की रकम के लिए बीवी-बच्चा को मारा, नशीली गोली खिलाकर लेडी कॉन्स्टेबल और बेटे को किया बेहोश, कार में डालकर जिंदा जलाया

Rampur Double Murder: उत्तर प्रदेश के रामपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गंज क्षेत्र में एक सनकी पति ने दूसरी महिला से अफेयर, इंश्योरेंस और मुआवजे की रकम के लिए अपनी पत्नी महिला सिपाही और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने पत्नी और बेटे को बेहोश करके कार में डालकर आग लगा दी.

Update: 2026-04-06 11:37 GMT

इमेज- AI

Rampur Double Murder: 6 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के रामपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गंज क्षेत्र में एक सनकी पति ने दूसरी महिला से अफेयर, इंश्योरेंस और मुआवजे की रकम के लिए अपनी पत्नी महिला सिपाही और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने पत्नी और बेटे को बेहोश करके कार में डालकर आग लगा दी. 

कार में जलकर महिला सिपाही और बेटे की मौत 

मामला रामपुर के गंज क्षेत्र का है. पूरी वारदात 25 फरवरी की रात स्वार-बाजपुर रोड की है. श्रावस्ती में तैनात सिपाही लता और उसके दो साल के बेटे लड्डू की 25 फरवरी को कार में आग लगने से मौत हो गई थी. जबकि पति दान सिंह (25) और देवर रवि (22) बाल-बाल बच गए थे. पति दान सिंह ने बताया, डंपर ने साइड मार दी जिसके बाद कार में आग लग गई थी उन्होंने किसी तरह जान बचा ली लेकिन सिपाही लता और बेटे की मौत हो गयी.

हादसा नहीं बल्कि पति रची थी साजिश 

पुलिस ने भी सिपाही लता और बेटे की मौत को हादसा ही समझा. लेकिन मामले नया मोड़ तब आया जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर वार करने की पुष्टि हुई. पुलिस का शक पति और अन्य लोगों पर गया. पूछताछ करने पर दान सिंह ने पहले गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, मिलक थाना क्षेत्र के बेहरटा गांव में रहने वाला आरोपी दान सिंह (25) किराए पर गाड़ी चलवाने का काम करता है. दान सिंह ने 2020 में कार हादसे में पहली पत्नी की मौत के बाद साल 2022 में लता से दूसरी शादी की थी, जो कि श्रावस्ती में सिपाही के पद पर तैनात थी. दोनों का 2 साल का एक बेटा भी था. 

अफेयर और इंश्योरेंस के लिए बनाया मर्डर प्लान 

 दान सिंह का दूसरी महिला से संबंध था. जिस से वजह से दोनों में विवाद होता था. इतना ही नहीं वह इंश्योरेंस और मुआवजे की रकम हड़पना चाहता था. जिस वजह से भाई और दोस्त संग मिलकर हत्या की साजिश रची. पहले महिला सिपाही और उसके बेटे को नशे की गोली देकर बेहोश किया. महिला सिपाही के सिर पर हमला किया और फिर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. फिर सबको गुमहराह करने के लिए लिए हादसे का बहाना बनाया.

लेकिन पुलिस की सूझबूझ से इसका खुलासा हो गया. पुलिस ने पति समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि वारदात में शामिल दो की तलाश जारी है. 


Tags:    

Similar News