भीषण हादसे में 6 की मौत: मातम में बदली होली की खुशियां, वैन सवारों को बस ने मारी टक्कर

डबल टेकर बस ने ईको वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में ईको वैन में सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं।

Update: 2026-03-03 03:36 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

हाथरस 03 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब डबल टेकर बस ने ईको वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में ईको वैन में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को खंदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। यह घटना सादाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। 

कैसे हुआ हादसा ?  

सादाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़ी हरिया गांव में मंगलवार तड़के उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब ईको वैन को बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ईको वैन सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, तो घायलों को इलाज के लिए खंदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। 

उछलकर 10 फीट दूर जा गिरी वैन

जानकारी के मुताबिक, ईको वैन में राजस्थान के 13 लोग सवार थे, जो कि दिल्ली से राजाखेड़ा (धौलपुर) जा रहे थे। मंगलवार सुबह 4 बजे के आसपास एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 141 पर गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन उछलकर 10 फीट दूर जा गिरी और उसके पीछे का हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। 

हादसे में 6 की मौत, 7 घायल

घटना के बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। लोग मदद के लिए  गुहार लगाने लगे। इस दौरान किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। कड़ी मश्क्कत के बाद घायलों और मृतकों के शव को वैन से बाहर निकाला गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हुए हैं।     

4 मृतकों की हुई पहचान 

इस हादसे में जान गंवाने वाले 4 लोगों की पहचान हो गई है, जिनमें दिनेश (50), दिनेश की पत्नी सुनीता (48), विजय बघेल (27) और विजय की पत्नी पिंकी बघेल (26) शामिल है। ये सभी राजस्थान के गंगोली और राजाखेड़ा के रहने वाले थे। इसके अलावा घायलों में इको चालक वीरेंद्र, मनोज,आर्यन (8), अंशु (6), लक्ष्य (1), प्राची (3) और पुनम बघेल शामिल है।

बस चालक से पूछताछ में जुटी पुलिस

इधर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं घायलों को इलाज के लिए खंदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस बस चालक से पूछताछ में जुटी हुई है।     

सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें?

  • वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
  • वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
  • समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
  • टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।         
Tags:    

Similar News