पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढही! 20 से ज्यादा मजदुर दबे, 2 की मौत... बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Prayagraj Cold Storage Building Collapses: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया, गंगापार इलाके के गद्दोपुर के पास चंदापुर में एक कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई. इस हादसे में मलबे में 20 से 25 लोग डब गए. दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई है.

Update: 2026-03-23 10:17 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

23 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया, गंगापार इलाके के गद्दोपुर के पास चंदापुर में एक कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई. इस हादसे में मलबे में 20 से 25 लोग डब गए. दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. 

कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढही

घटना जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर इलाके का है. सोमवार (23 मार्च) की दोपहर को हादसा हुआ है. अचानक कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई. जिसके बाद अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा. वहीँ, काम कर रहे कई मजदुर मलबे के नीचे दब गए. जबकि दो की मौत खबर है.

कैसे हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक़,  कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक और मंत्री अंसार अहमद का है. घटना के वक्त कोल्ड स्टोरेज में करीब 110 मजदूर काम कर रहे थे. इसी बीच अचानक अमोनिया गैस से भरे टैंक फट गया और कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई.

कितने लोग मलबे में दबे 

कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढहने से हड़कंप मच गया. काम कर रहे कई मजदुर मलबे में दब गए. इतना ही नहीं अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा.  आसपास के इलाके में आफ्टर तफरी मच गयी. इसकी सूचना ततकाल पुलिस प्रशासन की टीम को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ सहित एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. 

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या 

कई लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है. जबकि अभी अभी कई लोग फंसे हुए. बताया जा दो मजदूरों की मौत हो गयी है. मृतकों की पहचान बिहार के सहरसा के रहने वाले 32 वर्षीय ज्योतिष और चंदापुर के रहने वाले 44 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. वहीँ, घायलों को इलाज के लिए मेंडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है. 

Tags:    

Similar News