वृंदावन में श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पलटी, 10 लोगों की डूबकर मौत, 22 लोगों को बचाया गया, कई अब भी लापता

Mathura Boat Tragedy: शुक्रवार को वृंदावन में यमुना नदी में 37 श्रद्धालुओं से भरी पर्यटकों से भरी एक नाव पलट (Vrindavan Boat Accident) गई. जिसमे 10 की डूबने से मौत हो गयी. नाव में सवार यात्री पंजाब से घूमने आये हुए थे.

Update: 2026-04-11 03:14 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Mathura Boat Tragedy: 11 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के मथुरा में दर्दनाक नाव हादसा हो गया. शुक्रवार को वृंदावन में यमुना नदी में पर्यटकों से भरी एक नाव पलट (Vrindavan Boat Accident) गई. इस हादसे में 10 पर्यटकों की डूबकर मौत हो गई. जबकि 5 लोग लापता हैं. 

 पर्यटकों से भरी नाव नदी पलटी 

घटना का वृंदावन में यमुना नदी में बने पीपा पुल के पास हुई है. शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हादसा हुआ है.  37 श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक तेज हवाओं के कारण डगमगा कर एक पीपा पुल के पोंटून से टकरा पलट गयी. सभी श्रद्धालु नदी में डूबने लगे. 

10 पर्यटकों की डूबकर मौत

घटना के बाद मथुरा डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ अधिकारी समेत राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया. नदी में डूबे 22 लोगों को कसी तरह बचा लिया गया. लेकिन 10 पर्यटकों की डूबकर मौत हो गई. जबकि 5 लोग अब भी लापता हैं. जिन्हें ढूंढने के लिए बचाव अभियान चलाया गया रहा है. 

कैसे हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक़, पंजाब के लुधियाना से 130 श्रद्धालु वृंदावन दर्शन करने आये थे. जिनमे से  37 श्रद्धालु नाव पर सवार थे. नाव ओवरलोड था. इतना ही नहीं किसी ने भी सुरक्षा जैकेट नहीं पहनी थी. वहीँ, पोंटून से टकराने के कारण नौका पलट गयी. फ़िलहाल घटना की जांच जारी है. 

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जताया दुःख 

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. 

Tags:    

Similar News