टीचर की हत्या! शारीरिक संबंध बनाते समय पति ने किया कत्ल, बिस्तर पर बिना कपड़ों की मिली लाश, दो दिन बाद ऐसे खुला राज

Rampur Teacher Murder: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी की हत्या कर दी. शारीरिक संबंध के दौरान हुए विवाद के बाद उसे मार डाला.

Update: 2026-04-08 07:25 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Rampur Teacher Murder: 8 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से शिक्षिका के मर्डर का मामला सामने आया है. शिव विहार कॉलोनी इलाके में पति ने टीचर से शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उसकी हत्या कर दी. गला दबाकर मार डाला और फरार हो गया.  

पति ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या 

यह पूरा मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी का है. आरोपी की पहचान मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम गड़ीना के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है. शनिवार (8 अप्रैल) की रात राहुल ने पत्नी एकता उर्फ पूजा की गला घिंटकार हत्या कर दी. 

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक़, मृतका पूजा मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव की रहने वाली थी. वह रामपुर के चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं. दो साल राहुल और पूजा दो साल से अपने बच्चे के साथ रामपुर में शिव विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे.\

सम्बन्ध बनाने के दौरान विवाद के बाद कत्ल  

शनिवार (8 अप्रैल) की रात सम्बन्ध बनाने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. राहुल की गुस्सा आ गया और  उसने गुस्से में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पत्नी को बिना कपड़ों के बिस्तर पर छोड़कर भाग गया और मेरठ में नशा मुक्ति केंद्र से भर्ती हो गया. 

कैसे हुआ हत्या का खुलासा 

दो दिन बाद सोमवार सुबह जब दूध देने वाला घर आया तो आवाज देने पर कोई नहीं आया. उसने अंदर जाकर देखा तो महिला की लाश पड़ी हुई थी. इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी.  मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला - मुँह दबाकर मारने की पुष्टि हुई.

शराब का आदी था आरोपी 

मृतका के परिजनों से पूछताछ में पता चला, राहुल कोई काम नहीं करता था. वह शराब का आदि था. जिसे लेकर विवाद भी होता था. पति और ससुराल वाले दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे. शादी के बाद से ही मानसिक और शारीरिक रूप से उसे परेशान किया जा रहा था.

पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा  

पुलिस ने मेरठ से आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल किया. उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है. 

Tags:    

Similar News