बिल्डिंग की 16वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय लड़की की मौत, शरीर पर नहीं थे कपड़े... दुष्कर्म-हत्या की आशंका, सुसाइड या मर्डर आखिर क्या है सच

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद जिले में मंगलवार सुबह नामी जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. इसे दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला बताया जा रहा है.

Update: 2026-04-07 04:05 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Ghaziabad Crime News: 7 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह नामी जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. 18 वर्षीय लड़की की 16 वीं मंजिल से गिरकर उसकी मौत हो गयी.

16 वीं मंजिल से गिरकर मौत 

मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी का है. मंगलवार 7 अप्रैल सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है. मृतका की पहचान 18 वर्षीय संध्या के रूप में हुई है. संध्या की सोसाइटी की 16 वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. 

कैसे हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक़, युवती के गाजियाबाद के कनावनी गांव की रहने वाली थी. पिता सुखदेव कनोजिया इस सोसाइटी में कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं. वहीँ, युवती यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी. पिता के काम के चलते युवती का यहाँ आना जाना लगा रहता था. 

हमेशा की तरह युवती मंगलवार सुबह दौड़ने निकली थी. उसके बाद पिता के साथ सोसाइटी गयी. पिता काम में व्यस्त हो गए थे. वह सोसायटी में अकेली थी. इसी बीच युवती अचानक बिल्डिंग की 16वीं मंजिल के सी ब्लॉक से अर्धनग्न अवस्था में कूद गई. युवती की गिरने के बाद हड़कंप मच गया. 

दुष्कर्म के बाद ह्त्या की आशंका

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. सोसायटी में लगी सीसीटीवी चेक की गयी जिसमे युवती को ऊपर जाते देखा गया. इस घटना को आत्महत्या माना जा रहा है. दूसरी तरफ मृतका के पिता सुखदेव सिंह और मौके पर मौजूद लोगों ने दुष्कर्म के बाद ह्त्या की आशंका जताई है. युवती जब गिरी तो शरीर पर पुरे कपड़े नहीं थे. फ़िलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

Tags:    

Similar News