शिक्षामित्र सैलरी हाईक: गुड न्यूज! शिक्षामित्रों-अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, यूपी कैबिनेट बैठक में सैलरी बढ़ाने पर लगी मुहर
UP Shikshamitra Salary Hike: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र और अनुदेशकों मानदेय बढ़ा दिया गया है. शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है. अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय भी 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है.
इमेज- AI
UP Shikshamitra Salary Hike: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र और अनुदेशकों के लिए अच्छी (UP Teacher News) खबर है. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा दिया है. शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार कर दिया है. साथ ही अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये कर दिया गया है.
शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. यूपी में एक लाख 42 हजार से ज्यादा शिक्षा मित्र को आर्थिक राहत देते हुए उनका मानदेय 18 हजार रुपये कर दिया गया है. अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय भी 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है. यह बढ़ी हुई राशि 1 मई से लागू होगी.
शिक्षामित्रों का मानदेय कितना बढ़ा
यूपी में एक लाख 42 हजार से ज्यादा शिक्षा मित्र कार्यरत है. शिक्षामित्रों को पहले हर महीने 10 हजार रूपए मानदेय मिलता था. जिसे अब सीधे 8,000 रुपये बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है.
अनुदेशकों को कितना मानदेय मिलेगा
अनुदेशकों को अब तक हर महीने 9000 रुपये मानदेय दिया जा रहा था. लेकिन सरकार के मंजूरी के बाद 17 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा. सीधे 7000 रूपए की बढ़ोतरी की गयी है.
मदरसों में शिक्षकों की भर्ती के लिए होगी परीक्षा
योगी कैबिनेट में इसके अलावा और भी कई बड़े फैसले लिए गए हैं. बलिया जिले में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी गई है. जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज को मर्ज किया जायेगा. वहीँ, मदरसों में शिक्षकों की भर्ती के लिए भी फैसला लिया गया है. सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शिक्षा सेवा चयन आयोग के जरिये होगी.