बारिश से बचने बिल्डिंग में छिपी 13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, हाथ पैर बांधकर मुँह में कपड़ा ठूंसा, फिर बारी-बारी 5 हैवानों ने की दरिंदगी

Lucknow Gang Rape: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग में छिपी किशोरी से 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं विरोध किया तो उसके हाथ पैर बाँध दिए. इतना ही नहीं मुंह में कपड़ा ठूंस कर मारपीट की.

Update: 2026-04-08 05:32 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Lucknow Gang Rape: 8 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दरिंदगी की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. आशियाना थाना क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग में छिपी 13 साल की किशोरी से वहां काम कर रहे मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. 

क्या है पूरा मामला 

मामला आशियाना थाना क्षेत्र का है. घटना मंगलवार 7 अप्रैल की है. 13 साल की किशोरी पीड़िता आशियाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है. पिता राजमिस्त्री हैं. वह सेक्टर एस में लोगों के घरों में बच्चे संभालने का काम करती है. हमेशा की तरह वह काम करने के लिए जा रही थी. इसी बीच बारिश शुरू हो गयी. तेज बारिश से बचने के लिए वो निर्माणाधीन बिल्डिंग में छिप गयी.

 हाथ पैर बांधकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

लेकिन किशोरी को क्या पता था उसके साथ जो होने वाला है बेहद ही खौफनाक है. वहां पहले से मौजूद काम कर रहे मजदूरों ने उसे अंदर खींच लिया. उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की. जब किशोरी ने विरोध किया तो उसके हाथ पैर बाँध दिए. इतना ही नहीं मुंह में कपड़ा ठूंस कर मारपीट की. इसके बाद उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया.

लोगों ने आरोपी की पिटाई की 

इधर, जब किशोरी काम करने नहीं पहुंची तो महिला को चिंता हुई, तो उसने परिवार वालों से पूछा गया. जिसके बाद उसकी तलाशी शुरू की गयी. जब लोग निर्माणाधीन इमारत में गए तो वहां तीसरी मंजिल पर वह बेहोश पड़ी हुई मिली. वहीँ, छत पर बनी टंकी के पास छिपे आरोपी मजदूर मिले. जिसके बाद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी.

 पीड़िता की हालत नाजुक

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पीड़िता को लेकर फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका मेडिकल कराया गया. पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट मेंरेप की पुष्टि हुई है. फ़िलहाल पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है उसका इलाज जारी यही.

दूसरी तरफ आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. सभी 5 आरोपी सीतापुर के रहने वाले हैं. उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किये गए हैं. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. 

Tags:    

Similar News