टीचर-छात्र लापता: 23 साल की टीचर के साथ 14 साल का स्टूडेंट गायब, आखिर स्कूल से कहाँ गए दोनों, पुलिस कर रही तलाश
Teacher Student Missing: लखनऊ के डियाव इलाके से 14 वर्षीय छात्र और उसी स्कूल की उसी स्कूल की 23 वर्षीय शिक्षिका शिक्षिका अंजली शुक्ला भी गायब हो गयी. आखिर दोनों कहाँ गए पता नहीं चल पाया है.
इमेज- AI
Lucknow Teacher Student News: 10 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुन हर कोई चकित है. यहाँ मंडियाव इलाके में एक छात्र अचानक से लापता हो गया. इतना ही नहीं उसी स्कूल की टीचर भी उसी दिन से लापता है.
टीचर और छात्र लापता
मामला मंडियाव थाने का है. यह घटना 4 अप्रैल की है. नौबस्ता खुदान के रहने वाला 14 वर्षीय छात्र स्कूल के लिए निकला लेकिन वह घर नहीं लौटा, छात्र अचानक लापता हो गया. हैरान करने वाली बात यह है उसी दिन उसी स्कूल की 23 वर्षीय शिक्षिका शिक्षिका अंजली शुक्ला भी गायब हो गयी.
कैसे हुए गायब
जानकारी के मुताबिक़, नौबस्ता खुदान की रहने वाली उषा देवी का 14 साल का बेटा एमएसडीएस पब्लिक स्कूल में पढता है. 4 अप्रैल की सुबह वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. 1 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटा. दूसरी तरफ उसी स्कूल की शिक्षिका अंजली शुक्ला भी घर नहीं आयी.
दोनों के मोबाइल भी बंद
जब दोनों के परिवार वालों ने स्कूल से संपर्क किया तो पता चल छात्र और टीचर स्कूल ही नहीं आये. दोनों का पता लगाने की कोशिश की गयी. छात्र और शिक्षिका दोनों के मोबाइल ही बंद मिला. जब उनका पता नहीं चल पाया था तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाशी में जुट गयी.
आखिर कहाँ गए गए दोनों
दोनों आखिर कहाँ गए कैसे लापता हुए इस बारे में कोई भी खबर नहीं है. थाना मंडियाव पुलिस दोनों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है. जल्द ही दोनों को सुरक्षित ढूंढ लिया जायेगा.