मिर्जापुर मर्डर: मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की गोली मारकर हत्या, मर्डर का लाइव Video आया सामने
Mirzapur Lawyer Murder: मिर्जापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू में वकील राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बाइक से दो हमलावर आये और गोलीमारकर फरार हो गए.
इमेज- इंटरनेट
Mirzapur Lawyer Murder: 11 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से रोंगटे खड़े कर देने वारदात सामने आई है. शनिवार को कतवारू के पूरा इलाके में दिनदहाड़े मॉर्निंग वाक पर निकले एक वकील की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
मामला कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू का पूरा इलाके का है. मृतक वकील की पहचान कतवारूपुर के रहने वाले वकील राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह के रूप में हुई है. दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर वकील राजीव सिंह की हत्या कर दी और फरार हो गए.
क्या हुआ पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, मृतक की पहचान राजीव सिंह उर्फ रिंकू के रूप में हुई है. वह एक वरिष्ठ अधिवक्ता थे. साथ ही थाना विंध्याचल क्षेत्र के देवरी गांव में ग्राम प्रधान थे. रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह भी मॉर्निंग वाक पर निकले थे. इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे बाइक से दो अपराधी आये और वकील पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद राजीव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम
घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गयी इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. वकील के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. बताया जा रहा है पुरानी रंजिश में युवक की हत्या की गयी. पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है जिनकी गिरफ्तार की लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा.
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इस घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल है. गोलीबारी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमे देखा जा सकता है दो बाइक सवार हमलावर आते हैं. उसमे एक उत्तर कर वकील को गोली मारने के बाद भागने लगते हैं. कुछ देर तक हत्यारों की बाइक स्टार्ट नहीं होती फिर गन लहराते हुए भाग जाते हैं.