Begin typing your search above and press return to search.

जिंदा जले बाप-बेटे VIDEO: हादसे के बाद कार में लगी भीषण आग, नहीं मिला निकलने तक का मौका

बोलेरो से टकराकर कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार सवार पिता-पुत्र को निकलने तक का मौका नहीं मिला, जिसके चलते उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

chhindwara car fire
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

छिंदवाड़ा 02 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बोलेरो से टकराकर कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार सवार पिता-पुत्र को निकलने तक का मौका नहीं मिला, जिसके चलते उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा रविवार रात में कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान अमृत सिंह (61) और अरुण सिंह (22) के रूप में हुई है, जो कि परासिया के दिघावानी के रहने वाले थे। दोनों किसी काम से उत्तर प्रदेश के पुश्तैनी गांव गए थे। वहां से लौटने के दौरान रविवार देर रात उनकी कार बोलेरो से टकरा गई और उसमें आग लग गई। इस आग में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

क्या रही हादसे की वजह ?

जानकारी के मुताबिक, कार को अरुण सिंह चला रहा था। रविवार सुबह 3 बजे के आसपास कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में सिवनी रोड पर झपकी आने से उनकी कार साइन बोर्ड से टकरा गई। इसके बाद गैरेज के पास खड़ी बोलेरो से जा टकराई। बोलेरो से टकराने के बाद कार में आग लग गई पिता-पुत्र को भागने तक का मौका नहीं मिला और दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई।



कड़ी मशक्कत से आग पर पाया गया काबू

घटना के बाद गैरेज के मालिक ने इसकी सूचना कुंडीपुरा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद पिता-पुत्र की लाश को कार से बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके साथ ही आगे की जांच शुरु कर दी गई है।

कार में आग कैसे और क्यों लगती है ?

अगर आपके भी मन में ये सवाल आ रहा है कि कार में आग कैसे और क्यों लगती है तो बता दें कि कार में आग लगने का मेन कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, पेट्रोल-डिजल का लिकेज, इंजन का गर्म होना या फिर दुर्घटना है।

कार में आग से बचाव के उपाय ?

समय-समय पर सर्विसिंग कराएं।

कार में वायरिंग का काम कराएं।

हमेशा आग बुझाने वाला यंत्र रखें।

समय-समय पर पेट्रोल-डिजल लिकेज चेक कराएं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story