Begin typing your search above and press return to search.

बेटे के साथ जिंदा जली लेडी कांस्टेबल: डंपर की टक्कर से कार में लगी आग, पति चिल्लाता रहा बचाव-बचाव

रामपुर में डंपर की टक्कर से कार में आग लग गई। इस आग में झुलसकर महिला सिपाही और उसके बेटे की मौत हो गई।

rampur car accident
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रामपुर 26 फरवरी 2026, उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ है। यहां नैनीताल से घूमकर लौट रहे कार सवार एक ही परिवार के 4 लोगों को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें झुलसकर महिला सिपाही और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं उसका पति और देवर झुलसकर बुरी तरह से घायल हो गए। यह हादसा गंज थाना क्षेत्र में हुआ है।

कैसे हुई पूरी घटना ?

गंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब डंपर की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इस घटना में महिला सिपाही और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं महिला के पति और देवर बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मां-बेटे के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिपाही के पद पर थी महिला

जानकारी के मुताबिक, मिलक थाना क्षेत्र के बेहरटा गांव में रहने वाला दान सिंह (25) किराए पर गाड़ी चलवाने का काम करता है। दान सिंह ने पहली पत्नी की मौत के बाद लता से दूसरी शादी की थी, जो कि श्रावस्ती में सिपाही के पद पर तैनात थी। दान सिंह का 2 साल का एक बेटा भी था।

कार में कैसे लगी आग ?

बताया जा रहा है कि दान सिंह बुधवार सुबह अपनी पत्नी लता, बेटा और ममेरा भाई रवि (22) के साथ स्विफ्ट डिजाइनर कार में नैनीताल घूमने गया था। बुधवार रात लौटते वक्त उनकी कार को काशीपुर के आंगा गांव के पास डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में सामने बैठे दान सिंह और रवि ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं लता और उसका बेटा कार में फंसे रह गए।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

कार में आग लगने से वहां चीख पुकार मच गई, दान सिंह और रवि मदद के लिए चिल्लाने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 10 से 15 मिनट बाद आग पर काबू पाया तब तक लता और उसका बेटा बुरी तरह से झुलस गए थे, जिन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी गई है।

कार में आग कैसे और क्यों लगती है ?

अगर आपके भी मन में ये सवाल आ रहा है कि कार में आग कैसे और क्यों लगती है तो बता दें कि कार में आग लगने का मेन कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, पेट्रोल-डिजल का लिकेज, इंजन का गर्म होना या फिर दुर्घटना है।

कार में आग से बचाव के उपाय ?

समय-समय पर सर्विसिंग कराएं।

कार में वायरिंग का काम कराएं।

हमेशा आग बुझाने वाला यंत्र रखें।

समय-समय पर पेट्रोल-डिजल लिकेज चेक कराएं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story