7 बच्चों की मां का अवैध संबंध, पति को पता चला तो बीवी और दोस्‍त का कर दिया मर्डर, आधी रात गोलियों से भूनकर हुआ फरार

Ghaziabad Double Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार की अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम देखने को मिला. एक पति ने अपनी पत्नी और अपने दोस्त के अवैध संबंध से तंग आकर गोली मारकर हत्या कर दी.

Update: 2026-03-24 11:01 GMT

Ghaziabad Double Murder

Ghaziabad Double Murder: 24 मार्च 2025, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार की अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम देखने को मिला. एक पति ने अपनी पत्नी और अपने दोस्त के अवैध संबंध से तंग आकर गोली मारकर हत्या कर दी.  

पति ने की पत्नी और अपने दोस्त की हत्या 

मामला थाना ट्रोनिका सिटी के रामपार्क इलाके की बुद्ध बाजार कॉलोनी का है. सोमवार की रात 12:40 बजे वारदात हुई है. पति राशिद ने अवैध संबंध के 36 वर्षीय पत्नी शबनम और 32 वर्षीय दोस्त फहीम की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद मौके से भाग निकला.

पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंध

जानकारी के मुताबिक़, राशिद बांस बल्लियों का काम करता है. वह अपनी पत्नी शबनम और 7 बच्चों के साथ बुद्ध बाजार कॉलोनी में रहता था. राशिद का दोस्त फहीम भी पड़ोस में रहता था जो उसके साथ ही काम करता था. भले ही वो राशिद का दोस्त था लेकिन उसका राशिद की शबनम के साथ अवैध संबंध थे. 

पति ने कैसे ली दोनों की जान  

फहीम और  शबनम का एक साल अवैध संबंध था. इस बारे में राशिद जानता था. जिसे लेकर वो विरोध भी जताता था. घटना वाले दिन भी फहीम और राशिद के बीच विवाद हुआ था. राशिद ने फहीम को खाने पर बुलाया था. तीनों ने साथ में बैठकर खाना खाया. इसके बाद इसी को लेकर विवाद हुआ. फिर राशिद ने गुस्से में फहीम और शबनम पर गोली चला दी. जिससे दोनों की मौत हो गयी. हत्या के बाद पति फरार हो गया. 

गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि घर से जोर-जोर से लड़ने और गोली की आवाजें आ रही थीं. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. प्राथमिक जांच में पता चला अवैध सम्बन्ध में यह वारदात हुई है. फ़िलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है. जल्द ही उसकी पकड़ लिया जाएगा. 


Tags:    

Similar News