गुड न्यूज! रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी, सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

Ram Navami Holiday: उत्तर प्रदेश की योगीनाथ सरकार ने रामनवमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. 26 मार्च और 27 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी.

Update: 2026-03-25 11:40 GMT

इमेज- AI

UP Ram Navami Holiday: 25 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश की योगीनाथ सरकार ने रामनवमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. 26 मार्च और 27 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी. 28 मार्च को चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार होने के कारण एक साथ चार दिन की छुट्टी मिल रही है. 

26 मार्च और 27 मार्च को सरकारी छुट्टी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के मौके पर दो दिन की सरकारी छुट्टी की घोषणा की है. 26 और 27 मार्च को छुट्टी रहेगा. पहले सिर्फ 26 मार्च को छुट्टी की घोषणा की गयी थी. मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 27 मार्च को भी छुट्टी की घोषणा की है. 

 27 मार्च को छुट्टी क्यों है?

26 मार्च को राम नवमी मनाया जा रहा है. वहीँ 26 मार्च को दोपहर से नवमी तिथि शुरू होकर 27 मार्च तक रहने वाली है. ऐसे में बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं. साथ ही मंदिरों समेत जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम, शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है. 

ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं को दर्शन को देखते हुए 26 मार्च और 27 मार्च को छुट्टी की घोषणा की गयी है.  इस दौरान शिक्षण संस्थान, सरकारी दफ्तार, कार्यालय बंद रहेंगे. 

एक साथ चार दिन की छुट्टियां

26 मार्च और 27 मार्च को छुट्टी की घोषणा के बाद प्रदेशवासियों को एक साथ चार दिन की छुट्टियां मिलेगी. 26 मार्च, 27 मार्च, 28 मार्च और 29 मार्च को छुट्टी रहेगी. 

26 मार्च और 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी है, वहीँ, 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने के कारन कई दफ्तरों में छुट्टियां रहेगी और 29 मार्च रविवार की वजह से साप्ताहिक अवकाश है. 

Tags:    

Similar News