सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने क्यों नहीं पहुंचे रिंकू सिंह? CM योगी के हाथों से लेना था लेटर, जानें क्या है वजह

Cricketer Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह को कल 24 मार्च को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र के लिए बुलाया गया था. लेकिन क्रिकेटर रिंकू सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. बताया जा रहा है अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

Update: 2026-03-25 04:34 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Cricketer Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह को कल 24 मार्च को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र के लिए बुलाया गया था. लेकिन क्रिकेटर रिंकू सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. बताया जा रहा है अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह

दरअसल, क्रिकेटर रिंकू सिंह को 24 मार्च को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र मिलना था. जिसके लिए 24 मार्च की शाम 5 बजे लखनऊ में लोकभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद का नियुक्ति पत्र देने वाले वाले थे.

 रिंकू सिंह नियुक्ति पत्र लेने क्यों नहीं पहुंचे  

लेकिन रिंकू सिंह नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. इस सम्बन्ध में खेल विभाग के निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह ने बताया कि , रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़े कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके हैं. 

इस कार्यक्रम में हॉकी, एथलेटिक्स और पैरालिंपिक समेत अन्य खेलों से जुड़े अन्य छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया है. इस अवसर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, " "UP देश का पहला राज्य है जिसने सरकारी नौकरी में एथलीटों को प्राथमिकता दी है. अब तक, हमने 500 से ज़्यादा एथलीटों को अलग-अलग पुलिस पोस्ट के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए हैं.. क्रिकेट और एशियन गेम्स में उनके परफॉर्मेंस के लिए, रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के तौर पर अपॉइंटमेंट लेटर दिया गया है.

कौन है रिंकू सिंह

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपने करियर की शुरुआत गली में क्रिकेट खेलकर की और फिर अलीगढ़ से लेकर राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया. उसके बाद रिंकू सिंह राजनीती चर्चा में आये. हालही में उनकी सगाई तो सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई है. चलिए जानते हैं रिंकू सिंह के बारे में...

नाम: रिंकू सिंह

जन्म तिथि: 12 अक्टूबर 1997

जन्म स्थान: अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत

ऊंचाई: 5 फीट 5 इंच (165 सेमी)

जन्म और करियर की शुरुआत

रिंकू सिंह (Rinku Singh) का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था. उनके पिता एक एलपीजी गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही साधारण थी. बचपन से ही रिंकू को क्रिकेट का बहुत शौक था और उन्होंने इस खेल में अपना करियर बनाने का निश्चय किया.

रिंकू सिंह ने घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने 2014 में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए अपना प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) डेब्यू किया. अपनी बल्लेबाजी कौशल और शानदार प्रदर्शन के कारण वे जल्दी ही चर्चा में आ गए. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में गुजरात टाइटंस (KT) के खिलाफ यश दयाल की पांच गेंदों में पांच छक्के जड़कर रातों-रात फेमश हो गए. उनके इस प्रदर्शन ने न सिर्फ उन्हें एशियन गेम्स (Asian Games) की टीम में जगह दिलाई, बल्कि भारत ने गोल्ड मेडल (India Won Gold Medal) भी जीता.

वहीं अब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जितने वाले रिंकू सिंह (Star Ballebaaz Rinku Singh) को शिक्षा विभाग (Shiksha Vibhag) की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनाया गया है. 

 

Tags:    

Similar News