VIDEO स्टार क्रिकेटर के साथ मारपीट: बीच सड़क पर लड़की और पृथ्वी शॉ के बीच जमकर हुई हाथापाई, 8 के खिलाफ FIR...

Update: 2023-02-16 15:03 GMT

नई दिल्ली I भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को लेकर एक गंभीर मामला सामने आ रहा है। मुंबई में कुछ अज्ञात फैंस ने मारपीट की है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की पृथ्वी के साथ हाथापाई कर रही है। उस लड़की के हाथ में बेस बॉल का एक डंडा भी है जिसे पृथ्वी ने भी पकड़ रखा है। इस दौरान लड़की पृथ्वी साव और उसके दोस्तों पर आरोप लगा रही है कि क्लब में उनके साथ मारपीट की गई है। पृथ्वी शॉ के दोस्त की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इसमें से एक आरोपी, सपना गिल ने आरोप लगाया कि पृथ्वी शॉ हाथ में एक डंडा लिए हुए था जब उसने और उसके दोस्तों ने महिला पर हमला किया।

मीडिया खबर के मुताबिक क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अपने दोस्त आशीष और बृजेश के साथ डिनर के लिए एक होटल में गए थे, जहां कुछ लड़कों और लड़कियों के साथ सेल्फी को लेकर उनका झगड़ा हुआ है। शॉ के दोस्त आशीष यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो लोग दोबारा सेल्फी लेने के लिए आए थे, जिस पर शॉ ने उन्हें सेल्फी देने से मना कर दिया है ये कहते हुए कि वह अपने दोस्तों के साथ डिनर करने आए हैं। यहां देखिए वीडियो...

शॉ के मना करने के बाद विवाद बढ़ गया और मैनेजर ने लोगों को वहां से जाने के लिए कहा। जिसके बाद जब हम शॉ के साथ बाहर निकले तो कुछ लोग बेसबॉल के डंडे लेकर खड़े थए, जिसके बाद उन्होंने पीछा करते हुए कार का शीश तोड़ दिया। इस बीच पृथ्वी शॉ और लड़की के बीच हाथापाई का • वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शॉ और लड़की एक डंडे को छीनने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। ओशिवारा ने इस मामले में सना गिल और शोभित ठाकुर सहित 8 लोगों को आरोपी बनाया है। आशीष ने ये भी कहा कि कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और पेट्रोल पंप के साथ उनकी गाड़ी को रोका। उन लोगों ने कहा कि अगर शॉ और उनके दोस्त ने 50 हजार नहीं दिए तो उनके खिलाफ गलत केस करने की धमकी भी दी।

Tags:    

Similar News