इसी साल ओलंपिक में किया था डेब्यू, भारतीय सेलर ने स्पेन में जीता गोल्ड मेडल
मुंबई 11 नवंबर 2021 I टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सेलर नेत्रा कुमानन ने स्पेन में एक नौकायान प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। यूरोपीय क्षेत्रीय ओपन प्रतियोगिताओं में से एक ग्रैन कैनारिया सेलिंग चैम्पियनशिप की लेजर रेडियल स्पर्धा में उन्होंने यह स्वर्ण पदक जीता। ऐसा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है। 24 साल की नेत्रा ने पिछले हफ्ते ग्रैन कैनारिया में आईएलसीए-6 प्रतियोगिता की छह में से पहली तीन रेस में पहला स्थान हासिल कर कुल 10 नेट अंक हासिल किये थे। इस जीत के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने नेत्रा को बधाई दी है। साइ ने ट्वीट कर कहा- सेलर नेत्रा कुमानन ने लेजर रेडियल मे स्वर्ण पदक जीता। जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।
🥇 for 🇮🇳
— SAI Media (@Media_SAI) November 11, 2021
Sailor @nettienetty clinched Gold in the Laser Radial at Gran Canaria Sailing Championships (European Regional Open Event)
She won 3 races & finished 3rd and 4th in rest two races. The competition had 20 participants from 3 countries including 3 Olympians#Sailing pic.twitter.com/P5k8sDkXiY
नेत्रा ने तीन रेस में जीत हासिल की और बाकी दो रेस में तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में तीन देशों के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से तीन ओलंपियन भी थे। यानी वह खिलाड़ी जो ओलंपिक में भी खेल चुके हैं। नेत्रा के अलावा स्पेन की बेनेयटो लांचो और मार्टिना रेनो काचो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। नेत्रा ने जुलाई-अगस्त में हुए टोक्यो ओलंपिक में डेब्यू किया था। उन्होंने लेजर रेडियल क्लास इवेंट में हिस्सा लिया था और अपने पहले ही ओलंपिक में 44 प्रतिभागियों में 35वें स्थान पर रही थीं।