T20 World Cup का वो सच जिसे आधा भारत नहीं जानता : महिलाओं ने पहले मारी थी बाजी, क्या आपको याद है 2007 का वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट...

T20 World Cup History : आज टी20 क्रिकेट का क्रेज पूरी दुनिया में सिर चढ़कर बोल रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस छोटे और रोमांचक फॉर्मेट की शुरुआत कैसे हुई 100 साल से भी पुराने क्रिकेट के इतिहास में टी20 का सफर महज दो दशक पुराना है लेकिन इसने खेल को देखने का नजरिया हमेशा के लिए बदल दिया है टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आहट के बीच आइए जानते हैं कि कब और कैसे शुरू हुआ क्रिकेट का यह सबसे छोटा रूप और अब तक किन टीमों ने इसके विश्व कप पर कब्जा किया है.

Update: 2026-02-12 11:44 GMT

T20 World Cup का वो सच जिसे आधा भारत नहीं जानता : महिलाओं ने पहले मारी थी बाजी, क्या आपको याद है 2007 का वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट...

T20 World Cup History : आज क्रिकेट का मतलब टी20 हो गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस छोटे फॉर्मेट का असली जन्मदाता कौन है दरअसल टी20 क्रिकेट का इतिहास सिर्फ 2007 के वर्ल्ड कप से शुरू नहीं होता, बल्कि इसकी नींव 2003 में इंग्लैंड में रखी गई थी. दुनिया भर में इस खेल की दीवानगी को देखते हुए अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां जोर-शोर पर हैं लेकिन इस खेल के 100 साल पुराने इतिहास में टी20 का सफर बहुत दिलचस्प रहा है.

क्यों और कैसे शुरू हुआ टी20 फॉर्मेट

टी20 क्रिकेट की शुरुआत वक्त की कमी और वनडे मैचों में गिरती हुई लोगो की दिलचस्पी को देखते हुए की गई थी. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मार्केटिंग मैनेजर स्टुअर्ट रॉबर्टसन ने 2001 में यह विचार रखा कि मैच को सिर्फ 20-20 ओवर का कर दिया जाए उनका मकसद था कि मैच 3 घंटे में खत्म हो जाए ताकि लोग अपने परिवार के साथ स्टेडियम आकर खेल का आनंद ले सकें इसी सोच के साथ 2003 में इंग्लैंड में टी20 Cup के नाम से पहला टूर्नामेंट हुआ, जिसे सरे लायंस ने जीता था.

इंटरनेशनल डेब्यू का सच

अक्सर माना जाता है कि पहला इंटरनेशनल टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पुरुषों के बीच हुआ था लेकिन यह पूरा सच नहीं है. असल में पुरुषों से पहले महिलाओं ने इंटरनेशनल टी20 मैच खेला था. 5 अगस्त 2004 को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच इतिहास का पहला इंटरनेशनल टी20 मुकाबला हुआ इसके करीब 6 महीने बाद 17 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पुरुषों के बीच पहला मैच खेला गया जिसमें खिलाड़ी पुरानी रेट्रो जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे थे.

किसके नाम रहा था पहला टी20 विश्व कप

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला फाइनल 24 सितंबर 2007 को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. वांडरर्स स्टेडियम में हुए इस खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.3 ओवर में 152 रन पर ढेर हो गई. रोमांचक मोड़ पर पहुंचे इस मैच को भारत ने 5 रन से जीतकर पहला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया और इतिहास रच दिया. भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बावजूद पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पूरे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था.

किस साल कौन बना टी20 का विश्व विजेता

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक कई टीमों ने इस चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा किया है. इसकी शुरुआत 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुई, जहां भारत ने पाकिस्तान को हराकर पहला खिताब जीता था. इसके बाद 2009 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर  चैंपियन बना. 2010 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर पहली बार यह टूर्नामेंट जीता. 2012 में वेस्टइंडीज का जलवा देखने को मिला, जब उन्होंने श्रीलंका को उसी के घर में हराया.

सफर आगे बढ़ा और 2014 में श्रीलंका ने भारत को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. 2016 में वेस्टइंडीज ने दोबारा इतिहास रचा और इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार खिताब जीता. एक लंबे ब्रेक के बाद 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. वहीं 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मात देकर अपना दूसरा खिताब हासिल किया. सबसे ताजा और यादगार जीत 2024 में भारत की रही, जिसने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद फिर से विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया.

Tags:    

Similar News