IND vs USA T20 World Cup 2026 3rd: इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, कप्तान की तूफानी पारी ने संकट से उबारा...

IND vs USA T20 World Cup 2026 3rd: इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, कप्तान की तूफानी पारी ने संकट से उबारा...

Update: 2026-02-07 16:07 GMT

IND vs USA T20 World Cup 2026 3rd: नईदिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आज यानी 7 फरवरी को टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका टीम के बीच खेला जा रहा हैं. मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत ने इस मुकाबले में यूएसए को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट दिया है.

रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या ने भी निराश किया. रिंकू 6 रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद मोहसिन का शिकार बने. वहीं हार्दिक पंड्या को हरमीत सिंह ने चलता किया. हार्दिक के आउट होने के समय भारत का स्कोर 77/6 था. यहां से अक्षर पटेल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच सातवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई. अक्षर पटेल 14 रन पर बनाकर हरमीत का शिकार बने. अक्षर के आउट होने के कुछ देर बाद ही कप्तान सूर्या ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. सूर्या क्रीज पर जमे रहे, लेकिन इसी बीच भारत ने अर्शदीप सिंह (4 रन) और वरुण चक्रवर्ती (0 रन) के विकेट गंवा दिए.

कप्तान सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे. यूएसए की ओर से शैडली वान शल्कविक ने 25 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं हरमीत सिंह को दो सफलताएं हासिल हुईं.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया. बुमराह वायरल फीवर के चलते चयन के लिए अनुपस्थित थे. वहीं संजू सैमसन, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुदंर भी प्लेइंग-11 से आउट रहे. ईशान किशन को संजू पर तवज्जो दी गई.

भारत का फुल स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर.

संयुक्त राज्य अमेरिका का स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति.

Tags:    

Similar News