T20 World Cup 2026 IND vs PAK: क्या होगा भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप? BCCI का सामने आया बड़ा बयान

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 और भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बने गतिरोध को सुलझाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार को दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेजा है। इस दौरान नकवी ने आईसीसी से एक बड़ी डिमांड की है। नीचें पढ़िए पूरी खबर...

Update: 2026-02-11 06:42 GMT

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: नईदिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 और भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बने गतिरोध को सुलझाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार को दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेजा है। आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ बैठक की। इस बैठक में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान नकवी ने आईसीसी से एक बड़ी डिमांड की है।


दरअसल एक न्यूज़ मीडिया से बातचीत करने के दौरान राजीव शुक्ला ने कहा, "मेरा ये कहना है कि आईसीसी का बहुत अच्छा फैसला हुआ। आईसीसी का बहुत अच्छा प्रयास रहा है। जिसकी वजह से ऐसा हल निकला जिसमें सारे लोग सहमत है। बांग्लादेश, पाकिस्तान, आईसीसी सब सहमत, हमने पहले दिन के कहा था। बीसीसीआई की तरफ से कि जो आईसीसी फैसला लेगा, हम उसे मानेंगे।" वहीं जब उनसे पूछा गया कि इसमें घाटा बांग्लादेश को हुआ तो उन्होंने कहा, "बांग्लादेश को अलग से एक आईसीसी टूर्नामेंट मिल रहा है। उसके अलावा उन पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी तो कई सारी चीजें हुई हैं।"


जब आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश बोर्ड के बीच बातचीत हो रही थी, तो रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान बाइलेट्रेल सीरीज शुरू करने की मांग की थी। हालांकि आईसीसी ने इस मांग को सिरे से यह कहते हुए खारिज किया कि यह फैसला उसके अधिकारक्षेत्र में नहीं है। इसको लेकर जब राजीव शुक्ला से सवाल हुआ कि क्या आने वाले दिनों में भारत-पाकिस्तान खेलेंगे। इस पर उन्होंने कहा, "उस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। अभी हमारा फोक्स वर्ल्ड कप है और वो सफल होगा क्योंकि उसमें सब खेल रहे हैं।"


बता दें, भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने विश्व कप के मैच खेलने से इनकार किया था और विश्व कप से बाहर होने का फैसला किया था। आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था। रविवार को दो सदस्यों वाले आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की। इस बैठक में बांग्लादेश पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लेने का निर्णय किया गया और 2031 से पहले एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी देने पर सहमति बनी। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने विश्व कप में भारत के मैच के बहिष्कार वाला फैसला वापस ले लिया।



Tags:    

Similar News