Sri Lanka vs Oman: आज श्रीलंका vs ओमान का महामुकाबला, कहां देखें LIVE मैच? क्या है टीम अपडेट और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानिए पूरी डिटेल
Sri Lanka vs Oman: T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-B मुकाबले में श्रीलंका और ओमान आज (12 फरवरी) koपल्लेकेले में पहली बार आमने-सामने होंगे। श्रीलंका जहां जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा वहीं ओमान के लिए यह साख बचाने की लड़ाई होगी।
Sri Lanka vs Oman: T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-B मुकाबले में श्रीलंका और ओमान आज (12 फरवरी) koपल्लेकेले में पहली बार आमने-सामने होंगे। श्रीलंका जहां जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा वहीं ओमान के लिए यह साख बचाने की लड़ाई होगी।
श्रीलंका ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था। लेकिन इस मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। वनिंदु हसरंगा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी गेंदबाजी संतुलन पर सीधा असर डाल सकती है।
ओमान की चुनौती अलग है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी पूरी तरह नाकाम रही। करारी हार के बाद टीम को इस मैच में ठोस प्रदर्शन जरूरी है। कप्तान जतिंदर सिंह पर टीम को दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
पिच और मौसम का हाल
पल्लेकेले की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मददगार रह सकती है। मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स की भूमिका बढ़ने की उम्मीद है। बल्लेबाजों के लिए भी रन बनाने के पर्याप्त मौके रहेंगे।हालांकि, कैंडी में बारिश की 65% संभावना रिपोर्ट की गई है। इससे मैच में रुकावट आ सकती है और दोनों टीमों की योजना प्रभावित हो सकती है।
किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा बल्लेबाजी में अच्छे फॉर्म में हैं। गेंदबाजी में दुश्मंथा चमीरा से विकेट लेने की उम्मीद रहेगी। हसरंगा की कमी को पूरा करने के लिए वेलालागे और तीक्षाना पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आएगी। ओमान के लिए विनायक शुक्ला और कप्तान जतिंदर सिंह पर रन बनाने का दारोमदार होगा। गेंदबाजी में सुफयान महमूद श्रीलंका की बल्लेबाजी को चुनौती दे सकते हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेलालागे, दूषण हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना, मथीशा पथिराना।
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला, सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद।
मैच कब और कहां देखें
यह मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण होगा। मोबाइल यूजर्स जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।