Rinku Singh and Priya Saroj Wedding: रिंकू सिंह लेंगे महिला सांसद के साथ इस दिन फेरे, वेडिंग का पूरा शेड्यूल जारी

Rinku Singh and Priya Saroj Wedding: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाज वादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है. बताया जा रहा है कि रिंकू और प्रिया के शादी का गेस्ट लिस्ट से लेकर कब और कहा होने वाला है दोंनों की शादी का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है. तो आइए जानते है

Update: 2026-02-09 14:41 GMT

Rinku Singh and Priya Saroj Wedding: नईदिल्ली। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को लेकर एक गुड न्यूज आई है. पिछले साल सगाई करने के बाद रिंकू अब समाज वादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. जिसका गेस्ट से लेकर वेडिंग का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है. तो आइए नीचें जानते है, कब और कहा होने वाला है ये ग्रैंड वेडिंग...

दरअसल, रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह के मुताबिक शादी की तारीख को लेकर लंबे समय से विचार विमर्श चल रहा था। पहले शादी नवंबर 2025 में करने की योजना बनाई जा रही थी। जिसके बाद तारीख को आगे बढ़ाकर फरवरी 2026 कर दिया गया। हालांकि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट और IPL खासकर टी 20 वर्ल्ड कप के कारण तारीख में फिर बदलाव किया गया है। अब रिंकू और प्रिया की शादी जून 2026 को काशी वाराणसी में करने का फैसला लिया गया है। काशी में शादी के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन रखा जाएगा।

कौन-कौन लोग आएंगे:- शादी में ज्यादा लोगों को बुलाने का प्लान नहीं है। जानकारी के अनुसार, परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसके पीछे जो वजह सामने आई है, वो ये है कि दूल्हा पक्ष के कई करीबी भाजपा से ताल्लुक रखते हैं, जबकि दुल्हन पक्ष के लोग सपा समर्थक हैं। खुद प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। इसलिए सोच-समझकर मेहमानों की लिस्ट तैयार की गई है। रिसेप्शन में कई लोगों के आने की उम्मीद है।

बता दें कि प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 में हुआ था प्रिया वाराणसी के पीडरा तहसील की रहने वाली हैं। राजनीति इन्हें विरासत में मिली हैं प्रिया के पिता तूफानी सरोज 3 बार सांसद रहा चुके है। प्रिया ने 25 की उम्र में मछलीशहर लोकसभा सीट से जीत हासिल कर संसद तक का सफर तय किया है। वहीं प्रिया की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविधालय से (BA -LLB ) की डिग्री हासिल की है।

Tags:    

Similar News