रिंकू सिंह के घर टूटा दुखों का पहाड़: पिता की हालत बेहद गंभीर, जिम्बाब्वे सीरीज छोड़ अलीगढ़ लौटे 'सिक्सर किंग', जानिए अब कौन लेगा उनकी जगह
Rinku Singh: रिंकू सिंह के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
अलीगढ़ 25 फरवरी 2026, भारतीय क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है। इसके पीछे की वजह है रिंकू सिंह, जो कि टीम इंडिया का कैंम्प छोड़कर अपने घर लौट आए हैं। रिंकू के पिता की तबीयत खराब गई है, जिसके चलते उन्हें ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। ऐसे में रिंकू सिंह का जिम्बाब्वे के खिलाफ अगला मुकाबला खेलना मुश्किल माना जा रहा है।
रिंकू के पिता कौन सी बिमारी से ग्रस्त है ?
जानकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह स्टेज 4 लिवर कैंसर की वजह से पिछले डेढ़ सालों से बिमार चल रहे हैं। 22 फरवरी को उनकी हालत और बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी वह वेंटिलेटर पर है। डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक बताई है। इसी के चलते रिंकू सिंह अपने घर परिवार के पास लौट आएं हैं।
कब और किसके साथ है भारत का मैच ?
बता दें कि ICC T20 वर्ड कप 2026 का अगला मैच 26 फरवरी को चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के साथ भिड़ती हुई नजर आएगी। यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि सुपर 8 में मिली हार के बाद उनके पास करो या मरो स्थिति है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम को रिंकू सिंह के घर लौट जाने से बड़ा झटका लगा है।
कौन लेगा रिंकू की जगह ?
रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मैच खेलेंगे या फिर नहीं अभी तक इसकी पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन अगर रिंकू यह मैच नहीं खेलते हैं तो फिर उनकी जगह या तो अक्षर पटेल या फिर संजू सैमसन ले सकते हैं। अक्षर स्पिन गेंदबाजों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अक्षर अपनी टीम को अतिरिक्त स्पिन विकल्प दे सकते हैं। वहीं संजू सैमसन आक्रामक बल्लेबाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में संजू शुरुआत या फिर मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं।
कौन है रिंकू सिंह ?
12 अक्टूबर 1997 में जन्में रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, जो कि अपनी भारतीय टीम में फिनिशियर के रोल में मशहूर है। ये वही रिंकू सिंह है जिन्होंने IPL 2023 में आखिरी ओवर में 5 छक्के मारकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को जीत दिलाई थी। हालांकि रिंकू सिंह का ICC T20 वर्ड कप 2026 प्रदर्शन वैसा नहीं रहा ब्लकि रिंकू 5 मैचों में सिर्फ 24 रन ही बना पाएं हैं।