CG Governor Ramen Deka: झलकियां...मांदर पर झूमे मंत्री, पहली बार किसी गवर्नर का इस तरह वार्म वेलकम,एयरपोर्ट पर स्वागत की पढ़िये झलकियां...

CG Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका अब से कुछ देर पहले रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। माहौल इतना खुशनुमा था कि मांदर की थाप पर एक मंत्री डांस करने से खुद को रोक नहीं पाए।

Update: 2024-07-30 13:32 GMT

CG Governor Ramen Deka: रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका पदभार ग्रहण करने रायपुर पहुंच गए है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोश स्वागत किया गया। पढ़िये स्वागत के मौके की झलकियां...


1. चार्टर प्लेल से राज्यपाल रमेन डेका के बाहर आने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सबसे पहले पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।


2. राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी रानी डेका काकोटी भी रायपुर आई हैं।


3. विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस मौके पर स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।


4. महामहिम का स्वागत करने चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन और डीजीपी अशोक जुनेजा समेत कई सीनियर अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।


5. चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन का स्मार्ट लुक आज एयरपोर्ट पर चर्चा में रहा।


6. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा से यह कहकर मिलवाया कि ये आपके असम के रहने वाले हैं।

Full View

7. सोनमणि बोरा ने असमी भाषा में राज्यपाल और उनकी पत्नी का स्वागत किया।

8. छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद रमेन डेका दसवें राज्यपाल हैं। मगर उनके जैसा स्वागत किसी और राज्यपाल का नहीं हुआ। एयरपोर्ट पर जबदर्स्त स्वागत हुआ।


9. छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक धुनों का भी आयोजन किया गया था। राज्यपाल का काफिला जैसे ही आगे बढ़ा...मंत्री रामविचार नेताम मांदर की थाप पर अपने को झूमने से रोक नहीं पाए।

10. राज्यपाल का विमान घंटा भर पहले रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गया। बावजूद बड़ी संख्या में लोग उनकी अगुवानी करने एयरपोर्ट पहुंच गए।

Tags:    

Similar News